LSG vs MI Dream 11: प्लेऑफ के लिए होगी लखनऊ और मुंबई के बीच जंग, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

आईपीएल के 63वें मुकाबले में (16 मई) को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

आईपीएल के 63वें मुकाबले में (16 मई) को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. एक ओर लखनऊ की टीम को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक और जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. वहीं इस मैच से पहले यहां देखिए ड्रीम11 की बेस्ट टीम जो आपको करोड़पति बना सकती है.

पिच रिपोर्ट

लखनऊ की इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिन गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव?

लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 63वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए दावेदारी की मजबूत, देखें तस्वीरें
लखनऊ और मुंबई की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर: इशान किशन, निकोलस पूरन (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक

बल्लेबाज: नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, प्रेरक मांकड़

गेंदबाज: पीयूष चावला, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा

लखनऊ और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स:  क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, यश ठाकुर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >