IPL 2023: एडेन मार्कराम की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार शुरुआती मैच में करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

आईपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करेंगे. क्योंकि एडेन मार्कराम राष्ट्रीय कर्तव्यों में लगे हुए हैं. मार्कराम नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद तीन अप्रैल को भारत आयेंगे, उसके बाद वह टीम की कप्तानी करेंगे.

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मुकाबले में टीम की अगुआई करेंगे. क्योंकि नियमित कप्तान एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवांए दे रहे हैं. मौजूदा सत्र शुक्रवार को अहमदाबाद में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ शुरू होगा.

मार्कराम राष्ट्रीय टीम के साथ हैं

सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. एडेन मार्कराम नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं और तीन अप्रैल को ही भारत पहुंचेंगे. इस साल के आखिर में भारत में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज बहुत ही महत्वपूर्ण है.

Also Read: IPL 2023: क्या एडेन मार्कराम सनराइजर्स हैदराबाद को दिला पायेंगे खिताब, जानें टीम का मजबूत और कमजोर पक्ष
तीन अप्रैल को भारत आयेंगे मार्कराम

दक्षिण अफ्रीका के मैच 31 मार्च और दो अप्रैल को खेले जायेंगे. तैंतीस साल के भुवनेश्वर सनराइजर्स हैदराबाद के 2013 में अस्तित्व में आने के बाद से ही टीम के साथ हैं. उन्होंने 2019 में छह और 2022 में एक मैच में टीम कप्तानी की है. इस दौरान दो मैचों में टीम को सफलता मिली है. सनराइजर्स का दूसरा मैच सात अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है.

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम (कप्तान), मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद , मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >