IPL 2022: ईशान किशन के एक रन की कीमत 3.65 लाख, युजी चहल ने 2.4 करोड़ में चटकाये एक विकेट

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा. ईशान के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हार के रूप में उठाना पड़ा. झारखंड के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन ने 14 मैचों की 14 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से कुल 418 रन बनाये.

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) को खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 7 विकेट से हराया. आईपीएल 2022 कई मायनों में खास रहा. मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में ईशान किशन (Ishan Kishan) को सबसे अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा. मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

ईशान किशन के एक रन की कीमत 3.65 लाख रुपये

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा. ईशान के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हार के रूप में उठाना पड़ा. झारखंड के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन ने 14 मैचों की 14 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से कुल 418 रन बनाये. ईशान का स्ट्राइक रेट 120 का रहा. अगर ईशान के एक रन की कीमत देखी जाए, तो करीब 3.65 लाख रुपये पड़ती है. ईशान आईपीएल 2022 की शुरुआत बुहतरीन अंदाज की थी, पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 81 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. फिर दूसरे मुकाबले में भी 54 रनों की तूफानी पारी खेली. सभी यह कहने लगे कि मुंबई इंडियंस ने सही खिलाड़ी पर करोड़ों रुपये खर्च किये. लेकिन तीसरे मैच के बाद ईशान किशन का फॉर्म ऐसा खराब हुआ कि उन्हें एक रन बनाने के लिए भी तरसते हुए देखा गया. हालत ऐसी हुई कि मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 8 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

Also Read: GT Vs RR IPL 2022 Final: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 का नया चैंपियन, फाइनल में राजस्थान को 7 विकेट से हराया

युजी चहल ने 2.4 करोड़ में चटकाये एक विकेट

आईपीएल 2022 युजवेंद्र चहल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी याद रखा जाएगा. युजी चहल ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट चटकाये और 17 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाकर पर्पल कैप अपने नाम किया. राजस्थान रॉयल्स ने युजी चहल को 6.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इस तरह युजी चहल के एक विकेट की कीमत देखी जाए, तो करीब 2.40 करोड़ रुपये की होती है. युजी चहल ने अपने प्रदर्शन से खास प्रभावित किया. उन्होंने एक बार 4 और एक बार 5 विकेट भी टूर्नामेंट में चटकाये. युजी चहल ने आईपीएल 2022 में एक बार हैट्रिक विकेट भी चटकाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >