IPL 2020, SRH vs DC : साहा, वॉर्नर और राशिद ने सनराइजर्स को दिलायी दिल्ली पर 88 रनों की धमाकेदार जीत

ipl 2020, ipl live Streaming, Delhi Capitals, Sunrisers Hyderabad, playoffs, srh vs dc Latest Update रिधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया. टॉस हारकर हैदराबाद की टीम ने केवल दो विकेट खोकर 20 ओवर में 219 रन बनाया. दिल्ली पर धमाकेदार जीत के साथ हैदराबाद प्वाइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए 10 अंक लेकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है.

Live Updates
11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज सनराइजर्स की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका

जवाब में दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज सनराइजर्स की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका. पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई. राशिद ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिये जबकि संदीप शर्मा को दो विकेट मिले. इस जीत के बाद सनराइजर्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है और अभी प्लेआफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. वहीं दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

दिल्ली को पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर सबसे करारा झटका लगा जब फार्म में चल रहे शिखर धवन खाता खोले बिना संदीप की गेंद पर वार्नर को कैच दे बैठे. दूसरे ओवर में नदीम ने मार्कस स्टोइनिस (छह) को पवेलियन भेजा दिल्ली को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया. इसके बाद राशिद ने सातवें ओवर में दिल्ली को दो झटके दिये. शिमरोन हेटमायेर पहली गेंद पर बोल्ड हुए जबकि पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे (26) पगबाधा आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर भी नहीं चल सके और सात रन बनाकर विजय शंकर की गेंद पर केन विलियमसन को कैच दे बैठे. इसके बाद दिल्ली के मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए. ऋषभ पंत 35 गेंद में 36 रन बनाकर संदीप का दूसरा शिकार बने जबकि अक्षर पटेल (एक) के रूप में राशिद ने तीसरा विकेट लिया.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली पर बड़ी जीत, वॉर्नर को जन्मदिन का बड़ा तोहफा

रिधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण के दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले को गलत साबित करते हुए सनराइजर्स ने दो विकेट पर 219 रन बनाये. अपना जन्मदिन शानदार जीत के साथ मनाने वाले वार्नर ने 34 गेंद में 66 और साहा ने 45 गेंद में 87 रन बनाये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

हैदराबाद की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज

हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में राशिद ने सबसे शानदार प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उसके बाद संदीप शर्मा और नाटराजन ने दो-दो विकेट लिये. नदीम, होल्डर और विजय शंकर ने एक-एक विकेट लिये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली की ओर से केवल 4 बल्लेबाजों ने दहाई के आंकड़े को छूआ

दिल्ली की खराब बल्लेबाजी का नजारा यही रहा कि केवल 4 बल्लेबाजों ने दहाई के अंक को छूआ. सबसे अधिक रन पंत ने बनाये. पंत ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 गेंदों में 36 रन बनाये. उसके बाद रहाणे ने 26, देशपांडे ने नबादा 20 रन और हेटमायर ने 16 रन बनाये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली हार के कगार पर, 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

दिल्ली को 16वें ओवर में 7वां झटका लगा है. रबादा 7 गेंदों में 3 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर आउट हुए. इस समय टीम का स्कोर 7 विकेट पर 103 रन है.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली को पांचवां झटका, कप्तान अय्यर शंकर की गेंद पर आउट

दिल्ली को 12वें ओवर में 5वां झटका लगा. विजय शंकर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया. अय्यर ने 12 गेदों का सामना किया और केवल 7 रन बनाये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

राशिद ने एक ही ओवर में हैदराबाद को दिया दो झटका, रहाणे-हेटमायर आउट

राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में हैदराबाद को दो बड़ा झटका दिया. पहले उन्होंने हेटमायर को बोल्ड आउट किया, फिर पांचवीं गेंद पर रहाणे को पग बाधा आउट किया. रहाणे ने 19 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये. वहीं हेटमायर 3 चौके की मदद से 13 गेंदों में 16 रन बनाये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली को दूसरा झटका, स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा. नदीम ने स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया. स्टोइनिस ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाये. स्टोइसिन के आउट होने के बाद हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में धवन बिना खाता खोले आउट

हैदराबाद के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में संदीप शर्मा ने शिखर धवन को वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया. धवन अपना खाता भी नहीं खोल पाये. धवन के आउट होने के बाद स्टोइनिस बल्लेबाजी करने आये हैं. पहले ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 6 रन.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली की ओर से केवल नॉर्टजे और अश्विन ने विकेट लिया

दिल्ली की ओर से केवल नॉर्टजे और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिये. नॉर्टजे ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिये. वहीं आर अश्विन ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये. रबादा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. रबादा ने 4 ओवर में 54 रन दिये और कोई विकेट नहीं ले पाये.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 220 रन का लक्ष्य

साहा और वॉर्नर की तूफानी अर्धशतक की मदद से हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 220 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर हैदराबाद की टीम ने केवल दो विकेट खोकर 20 ओवर में 219 रन बनाया. साहा ने 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 87 रन बनाया, वहीं कप्तान डेविड वॉर्नर ने 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 66 रन बनाया. वॉर्नर और साहा के आउट होने के बाद मनीष पांडे ने भी विस्फोट बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाया और आखिर तक आउट नहीं हुए. केन विलियमसन भी 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

हैदराबाद का स्कोर 200 के पार

हैदराबाद बड़े स्कोर की बढ़ रहा है. 18वें ओवर में सनराइजर्स का स्कोर दो विकेट पर 200 के पार पहुंच गया है. साहा-वॉर्नर के बाद मनीष पांडे ने तूफानी पारी की जिम्मेदारी संभाल ली है.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

साहा तूफानी अर्धशतक बनाकर आउट, हैदराबाद को दूसरा झटका

हैदराबाद को 15वें ओवर में दूसरा झटका लगा. साहा 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 45 गेंदों में 87 रन बनाकर नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए. साहा और वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी बनी.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

हैदराबाद को पहला झटका, वॉर्नर तूफानी अर्धशतक बनाकर आउट

हैदराबाद को 10वें ओवर में पहला झटका लगा. कप्तान डेविड वॉर्नर दो छक्के और 8 वौके की मदद से 34 गेंदों में 66 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए. हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर में एक विकेट पर 113 रन है. वॉर्नर के आउट होने के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने आये हैं. इस बीच साहा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. साहा ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

वॉर्नर की विस्फोट बल्लेबाजी 26 गेंदों में जमाया अर्धशतक

कप्तान डेविड वॉर्नर ने विस्फोटक पारी खेलते हुए केवल 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वॉर्नर ने रबादा के एक ओवर में 4 चौका और एक छक्का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया. वॉर्नर ने अब तक 7 चौका और दो छक्का लगाया है. वॉर्नर का साथ दे रहे साहा भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. हैदराबाद का स्कोर 9 ओवर में 102 रन है.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

पहले ओवर में केवल 5 रन बनाने के बाद हैदराबाद के ओपनर साहा और वॉर्नर ने दूसरे ओवर से ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी और टीम के स्कोर 5 ओवर में 55 रन पर पहुंचा दिया.

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

वॉर्नर और साहा की जोड़ी मैदान पर

दिल्ली के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत धीमी हुई है. पहले ओवर में सनराइजर्स ने केवल 5 रन बनाये हैं. क्रीज में वॉर्नर और साहा की जोड़ी इस समय बल्लेबाजी कर रही है.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसिस रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तुषार देशपांडे

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

11:24 PM. 27 Oct 20 11:24 PM. 27 Oct

दिल्ली ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स ने जॉनी बेयरस्टॉ की जगह केन विलियमसन, प्रियम गर्ग की जगह रिधिमान साहा और खलील अहमद की जगह शाहबाज नदीम को उतारा है. दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

दुबई में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल में आज का मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें यहां इससे पहले कई मैच खेल चुकी हैं. हैदराबाद की टीम यहां आज से पहले 9 मैच खेली है, जिसमें उसे 5 में जीत और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दिल्ली की टीम यहां अब तक 7 मैच खेली है, जिसमें उसे 5 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

हैदराबाद की टीम वॉर्नर और मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर निर्भर

टीम बल्लेबाजी में बेयरस्टॉ, वार्नर और मनीष पांडे पर बहुत अधिक निर्भर है। विजय शंकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पंजाब के खिलाफ वह इसे नहीं दोहरा पाये थे। जैसन होल्डर को शामिल करने से उसकी गेंदबाजी मजबूत हुई है. उनके गेंदबाजों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और वार्नर आगे भी उनसे ऐसे खेल की उम्मीद कर रहे होंगे.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

हैदराबाद के लिए मध्यमक्रम चिंता की बात

सनराइजर्स इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मनोबल तोड़ने वाली हार के साथ उतरेगा. उसकी टीम पिछले मैच में 127 रन के छोटे लक्ष्य को हासिल करने में भी नाकाम रही थी. सलामी बल्लेबाज वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ के आउट होने के बाद मैच का पासा पलट गया था. इस पूर्व चैंपियन ने आखिरी दो ओवरों में पांच विकेट गंवाये और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

दिल्ली के गेंदबाजों में रबादा शानदार फॉर्म में

गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा (23 विकेट) ओर एनरिच नोर्जे (14 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. तुषार देशपांडे और रविचंद्रन अश्विन ने हाल के मैचों में गलतियां की लेकिन अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी की है.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का खराब दौर, रहाणे भी आउट ऑफ फॉर्म

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खराब दौर से गुजर रहे हैं. उनकी जगह अंजिक्य रहाणे को लिया गया, लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया. ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर भी अंतिम एकादश में वापसी करने के बाद रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाजी ओर मजबूत गेंदबाजी

दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाजी ओर मजबूत गेंदबाजी है. वे किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं क्योंकि अलग-अलग समय पर उसके किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है, लेकिन पिछले तीन मैचों में शिखर धवन को छोड़कर दिल्ली के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. चेन्नई के खिलाफ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले धवन ने किंग्स इलेवन के खिलाफ भी सैकड़ा जड़ा लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी से टीम को हार झेलनी पड़ी. कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज 194 रन के लक्ष्य के सामने दबाव में आ गये और 139 रन ही बना पाये.

7:17 PM. 27 Oct 20 7:17 PM. 27 Oct

सनराइजर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे हर मैच

दूसरी तरफ से सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर मगर पर टिकी हैं। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी.

6:31 PM. 27 Oct 20 6:31 PM. 27 Oct

दिल्ली और सनराइजर्स के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 47 वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी. आज दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. दिल्ली की टीम अगर हैदराबाद को हराने में कामयाब रहती है तो 16 अंक लेकर वो प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

मुख्य बातें

ipl 2020, ipl live Streaming, Delhi Capitals, Sunrisers Hyderabad, playoffs, srh vs dc Latest Update रिधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया. टॉस हारकर हैदराबाद की टीम ने केवल दो विकेट खोकर 20 ओवर में 219 रन बनाया. दिल्ली पर धमाकेदार जीत के साथ हैदराबाद प्वाइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए 10 अंक लेकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >