IPL 2020 : KKR vs KXIP : पंजाब की कोलकाता पर शानदार जीत, आठ विकेट से दी शिकस्त

Today match in IPL 2020 : KKR vs KXIP : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब ने कोलकाता को आठ विकेट से शिकस्त दी. पंजाब ने 18.5 ओवर में जीत का लक्ष्य 150 रन बना लिया. पंजाब ने लगातार पांचवां मैच जीता है, पिछले चार मैचों से लगातार जीत दर्ज कर पंजाब ने जिस तरह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, उससे प्लेऑफ में उसके पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गयी है. आज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी पंजाब की तारीफ की थी और कहा था कि टीम ने जीतना सीख लिया है. किंग्स इलेवन ने आज उस बात को साबित किया.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

पंजाब ने कोलकाता को आठ विकेट से हराया

पंजाब ने आज शानदार खेल दिखाते हुए कोलकाता को आठ विकेट से शिकस्त दी. पंजाब ने निर्धारित लक्ष्य को 18.5 ओवर में पूरा कर लिया. कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वह 20 ओवर खेलकर 149 रन बना पायी थी.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

जीत की ओर पंजाब की टीम

कोलकाता द्वारा दिये गये 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने एक विकेट खोकर 14 ओवर में 104 रन बना लिये हैं. अभी उनके नौविकेट हाथ में हैं और टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल रहे हैं, ऐसे में यही उम्मीद की जा रही है कि पंजाब की टीम मैच जीत जायेगी.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

कोलकाता ने पंजाब को दिया जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य

कोलकाता ने पंजाब के साथ खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाया. अब पंजाब को जीत के लिए 150 रन बनाना है.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

कोलकाता ने सात विकेट गंवाए

कोलकाता की शुरुआत बहुत खराब थी, लेकिन मोर्गन और गिल ने पारी को संभाला. मोर्गन 40 साल बनाकर आउट हुए, गिल ने 56 रन बनाया है और अभी क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

मोर्गन और गिल ने पारी को संभाला

केेकेआर की ओर से खेलते हुए कप्तान मोर्गन और शुभम् गिल ने पारी को संभाला, वरना तीन लगातार विकेट गिरने के बाद कोलकाता की हालत खराब हो गयी थी.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

कोलकाता पस्त, कार्तिक, राहुल और राणा पवेलियन लौटे

पंजाब और कोलकाता के खेले जा रहे मैच में कोलकाता ने बहुत ही खराब शुरूआत की है और उसके तीन खिलाड़ी नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और दिनेश कार्तिक आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

पहले ओवर में ही कोलकाता ने विकेट गंवाया

मैच के पहले ओवर में ही कोलकाता ने नीतीश राणा का विकेट गंवा दिया, उन्हें मैक्सवेल ने आउट किया.

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

ये है प्लेइंग इलेवन

Kings XI Punjab (Playing XI): KL Rahul(w/c), Mandeep Singh, Chris Gayle, Nicholas Pooran, Glenn Maxwell, Deepak Hooda, Chris Jordan, Murugan Ashwin, Ravi Bishnoi, Mohammed Shami, Arshdeep Singh

Kolkata Knight Riders (Playing XI): Shubman Gill, Nitish Rana, Rahul Tripathi, Dinesh Karthik(w), Eoin Morgan(c), Sunil Narine, Pat Cummins, Lockie Ferguson, Kamlesh Nagarkoti, Prasidh Krishna, Varun Chakravarthy

4:30 AM. 27 Oct 20 4:30 AM. 27 Oct

पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता और पंजाब के बीच होने वाले रोमांचक मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब ने यह फैसला पिच को देखते हुए किया है. पिच रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पिच बहुत ही स्लो खेल रही है और पहले बल्लेबाजी करने वालों को यहां रन बनाने में दिक्कत होगी.

12:22 AM. 27 Oct 20 12:22 AM. 27 Oct

किंग्स इलेवन पंजाब सीख गयी है जीतना

आईपीएल 2020 के मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीम अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिखायेगी. पंजाब पूरे फॉर्म में है, वहीं केकेआर भी अच्छा खेल रही है.

Indian Railways : अब रेलयात्रा के दौरान डरें नहीं ‘मेरी सहेली’ की मदद लें…

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

Today match in IPL 2020 : KKR vs KXIP : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब ने कोलकाता को आठ विकेट से शिकस्त दी. पंजाब ने 18.5 ओवर में जीत का लक्ष्य 150 रन बना लिया. पंजाब ने लगातार पांचवां मैच जीता है, पिछले चार मैचों से लगातार जीत दर्ज कर पंजाब ने जिस तरह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, उससे प्लेऑफ में उसके पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गयी है. आज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी पंजाब की तारीफ की थी और कहा था कि टीम ने जीतना सीख लिया है. किंग्स इलेवन ने आज उस बात को साबित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >