IPL 2024, DC vs KKR: केकेआर ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

IPL 2024, DC vs KKR: आईपीएल 2024 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में केकेआर ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों के बीच मुकाबला डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा और खलील अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.

दिल्ली कैपिटल्स के इंपैक्ट प्लेयर

अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव और जेक फ्रेजर-मैकगर्क.

दिल्ली कैपिटल्स के इंपैक्ट प्लेयर

सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा और रहमानुल्लाह गुरबाज.

केकेआर और दिल्ली में एक-एक बदलाव

केकेआर और दिल्ली की टीम में एक-एक बदलाव किया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स में अंगकृष रघुवंशी की वापसी हुई है. वहीं दिल्ली टीम में चोटिल मुकेश कुमार की जगह सुमित कुमार ने ली है.

जीत की हैट्रीक लगाना चाहेगी केकेआर की टीम

आईपीएल 2024 अबतक केकेआर के लिए बेहतरीन साबित हुआ है. अबतक खेले गए दोनों मुकाबले को केकेआर की टीम ने जीत लिया है और चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पिछले मैच में मिली जीत को कायम रखने की चुनौती होगी. दिल्ली को तीन मैच में केवल एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा. दो अंकों के साथ दिल्ली की टीम 7वें स्थान पर मौजूद है. दिल्ली को पहले मैच में पंजाब ने 4 विकेट से हराया था. दूसरे मैच में राजस्थान ने 12 रन से हराया था. हालांकि पिछले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >