आज जारी होगा IPL 2025 का शेड्यूल, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

IPL 2025 Schedule: टाटा आईपीएल 2025 का शेड्यूल आज जारी किया जाएगा.

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल आज 5.30 बजे जारी किया जाएगा. सोशल मीडिया पर स्टार स्पोर्ट्स ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, टाटा आईपीएल 2025 का शेड्यूल आज शाम 5:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर जारी होगा.” चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद इसके शुरू होने की संभावना है. माना जा रहा है, कि यह 9 मार्च को आईसीसी के बड़े इवेंट के 12 दिन बाद शुरू हो सकता है.

आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में गत विजेता केकेआर और आरसीबी के बीच मैच से होने की उम्मीद है. उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद 23 मार्च की दोपहर को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का दूसरा मैच खेलेगी. जबकि सीजन का समापन 25 मई को ईडन गार्डन में फाइनल की मेजबानी के साथ होने की संभावना है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस बार आईपीएल में तीन गैर-नियमित केंद्र शामिल किए गए हैं. विशाखापत्तनम (दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान), दूसरा- गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान), तीसरा- धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान). 

विशाखापत्तनम- आगामी आईपीएल 2025 में विशाखापत्तनम एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए दूसरा घरेलू मैदान होगा. पिछले सीजन की तरह इस बार भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आंध्र प्रदेश के इस शहर को आईपीएल केंद्र के रूप में बरकरार रखा है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मैचों की सटीक तारीखों और विरोधी टीमों की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन यह तय है कि टीम अपने अभियान की शुरुआत वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में करेगी

गुवाहाटी- राजस्थान रॉयल्स यहाँ अपने दो मैच खेलेगा. 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले होंगे.

धर्मशाला- पंजाब किंग्स यहाँ तीन मुकाबले खेलेगा. रिपोर्ट के अनुसार यहां पर पंजाब के मुकाबले मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होंगे.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर सस्पेंस बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने कप्तान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. ऋषभ पंत, जो पिछले सीजन तक टीम के कप्तान थे, अब लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से जुड़ चुके हैं.

ऐसे में अक्षर पटेल, जो दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बनाए गए चार रिटेन खिलाड़ियों में से एक हैं, कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं. केएल राहुल भी एक विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव है.

चैंपियंस ट्रॉफी में कौन से गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ब्रेट ली ने चुने टॉप फोर, भारत के इस गेंदबाज को रखा नंबर 1

‘मैं उसे गले लगाउंगा, मैं बस बैठकर रोऊंगा’, बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे शिखर धवन, कह दी दिल की सारी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >