IPL 2025: पैसों को लेकर ऋषभ पंत ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स, कोच हेमंग बदानी ने किया सनसनीखेज खुलासा

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच हेमांग बदानी (Hemang Badani) ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फ्रेंचाइजी छोड़ने का कारण निश्चित रूप से पैसा था. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Supergiants) ने कड़ी प्रतिस्पर्द्धा में 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऋषभ पंत को खरीदा.

IPL 2025: ऋषभ पंत 2025 की मेगा नीलामी में आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे बिकने खिलाड़ी बने. उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था. नीलामी में बिकने के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि वे ऋषभ को जाने नहीं देना चाहते थे और नीलामी में 21 करोड़ तक उन पर लगाने के लिए तैयार थे, लेकिन यह रकम ज्यादा नहीं थी. अब दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी ने यह कह कर तहलका मचा दिया है कि ऋषभ ने पैसों के कारण दिल्ली कैपिटल्स छोड़ी है.  

हेमंग बदानी ने सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के पॉडकास्ट “क्रिक इट विद बद्री” पर बात करते हुए कहा कि ऋषभ चाहते थे कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में बरकरार न रखा जाए. ऋषभ ने कहा कि वह नीलामी में जाना चाहते हैं और बाजार का माहौल देखना चाहते हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज बदानी ने यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को रिटेन करने के लिए उत्सुक थी और इसीलिए उन्होंने उनके लिए 21 करोड़ रुपये में अपने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का भी इस्तेमाल किया.

Rishabh pant.

ऋषभ को चाहिए थे ज्यादा पैसे

बदानी ने कहा कि हमने ऋषभ से बात करने की बहुत कोशिश की, ढेर सारे फोन कॉल्स और मैसेज किए गए. टीम मैनेजमेंट ने भी उनसे बात की लेकिन यदि आप किसी खिलाड़ी को बनाए रखना चाहते हैं, तो दोनों पक्षों को कुछ बातों पर सहमत होना होगा. उन्होंने कहा, “हां, दिल्ली कैपिटल्स उन्हें बरकरार रखने में रुचि रखती थी. ऋषभ ने कहा कि वह नीलामी में जाना चाहते हैं और बाजार का परीक्षण करना चाहते हैं. ऋषभ ने आगे कहा कि उन्हें लग रहा है कि रिटेन करने के लिए खिलाड़ियों की उच्चतम राशि (18 करोड़) से ज्यादा पैसा उन्हें नीलामी में मिलने की संभावना है. उसे लगा कि वह अधिक मूल्यवान है और बाज़ार ने भी यही बात दिखाई. ऋषभ को 27 करोड़ रुपये मिले. यह उसके लिए अच्छा हुआ. वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. जाहिर तौर पर हमें उसकी कमी खलेगी. लेकिन जीवन चलता रहता है.” हालांकि पार्थ जिंदल ने इस बात की पुष्टि की थी कि ऋषभ पैसे को दिल्ली का साथ नहीं छोड़ रहे. यहां तक ​​कि पंत ने भी पुष्टि की. लेकिन बदानी का उन बयानों के साथ आना अलग ही कहानी कह रहा है.

दिल्ली के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कही इमोशनल बात

नीलामी के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को विदाई देते हुए एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट किया था. अपने पोस्ट में जिंदल ने उम्मीद जताई थी कि खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी भविष्य में कहीं न कहीं फिर से एकजुट हो सकते हैं. उन्होंने लिखा, “आप हमेशा मेरे छोटे भाई हैं और रहेंगे…मैंने आपको अपने परिवार की तरह माना है. आपको जाते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है और मैं इसे लेकर बहुत भावुक हूं. आप हमेशा डीसी में रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम फिर से मिल सकेंगे…”

जिंदल की पोस्ट के बाद ऋषभ पंत ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि धन्यवाद भैया, यह साझी भावना है. आपकी यह बात बहुत मायने रखती है. 

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज से सचिन-द्रविड़ के रिकॉर्ड पर खतरा, 33 साल की उम्र में ही कर दिया कमाल

ऋषभ पंत ने भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बिताए समय को याद किया

जिंदल के बाद ऋषभ ने भी अपने एक्स एकाउंट पर एक नोट के साथ पोस्ट किया. उन्होंने कहा, “अलविदा कभी भी आसान नहीं होते. दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा अद्भुत से कम नहीं रही… मैं यहां एक किशोर के रूप में आया था और पिछले नौ वर्षों में हम एक साथ बढ़े हैं… मेरा परिवार बनने और इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद.”

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और हेमंग बदानी के बीच हुई बातचीत को आप यहां सुन सकते हैं

U19 Asia Cup: 1 करोड़ में बिकने वाले वैभव सूर्यवंशी के रहते बांग्लादेश से हार गई इंडिया, आयुष ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >