मौसम विभाग की चेतावनी KKR vs RCB मैच हो जाएगा रद्द! ओपनिंग मैच में बारिश का रोड़ा? जानें क्या है अपडेट

IPL 2025 KKR vs RCB Weather Report: आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा. केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला यह मैच रद्द हो सकता है, बड़ा कारण मौसम विभाग की भविष्यवाणी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 मार्च से 22 मार्च तक प्रभावी पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert for Kolkata) की घोषणा की है.

IPL 2025 KKR vs RCB Weather Report: विश्व क्रिकेट में सबसे लोकप्रिय लीग IPL 2025 के सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है.  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला होगा. 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है. इस मैच में धमाकेदार चौके और छक्के लगने की फैंस की उम्मदों को झटका लग सकता है, क्योंकि कोलकाता शहर में शनिवार 22 मार्च को भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण मैच रद्द होने की संभावना है. KKR vs RCB Opening Match weather report.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 मार्च तक कोलकाता में आंधी, बिजली और बारिश की भविष्यवाणी की है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन है, इसके कारण मैच रद्द हो सकता है. आईएमडी ने कहा, “मध्य ओडिशा से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, तथा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर उपरोक्त ट्रफ तथा प्रतिचक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्व तथा समीपवर्ती मध्य भारत में हवा का संगम हो रहा है. 20 और 21 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में गरज, बिजली तथा तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है.” Kolkata Weather Report 22 March.  

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Report for Kolkata) ने 20 मार्च से 22 मार्च तक प्रभावी पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert for Kolkata) की घोषणा की है. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा, “20 से 22 मार्च 2025 तक पश्चिम बंगाल के जिलों में गरज के साथ बारिश की गतिविधि हो सकती है. निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से अनुकूल हवा के पैटर्न तथा मजबूत नमी के प्रवेश के कारण, 20-22 मार्च 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.” Eden Gardens Weather.

IPL 2025 सीजन का पहला मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा, हालांकि दोनों ही टीमें नए नेतृत्व के अधीन होंगी. रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया गया है, जबकि अजिंक्य रहाणे को श्रेयस अय्यर का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है. आरसीबी ने पिछले सीजन का समापन चौथे स्थान पर किया था. वह एलिमिनेटर मैच में बाहर हो गई थी. वहीं केकेआर ने 2022 और 2023 में अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. KKR vs RCB weather forecast.  

कोलकाता का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जिसने ईडन गार्डन्स में अपने 12 मुकाबलों में से आठ में जीत हासिल की है. वहीं सीजन के उद्घाटन की बात करें तो यह एक शानदार समारोह के साथ शुरू होने की उम्मीद है. अगर बारिश अपनी खलल नहीं डालती तो कोलकाता में श्रेया घोषाल, करण औजला और अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी प्रस्तुति देंगे. हालांकि फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि बारिश न हो और क्रिकेट का यह महाकुंभ एक शानदार आगाज के साथ सामने आए.   

इेसे भी पढ़ें: खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से इतनी हुई कमाई कि बन गया तीसरा सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

इेसे भी पढ़ें: 17 साल अंपायर रहे अब करेंगे यह काम, IPL 2025 में नए अंदाज में नजर आएंगे अनिल चौधरी

इेसे भी पढ़ें: IPL 2025: सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज गिरेंगे, ऑलराउंडर को होगा नुकसान, कोच ने इन नियमों को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >