दिल्ली लखनऊ कलकत्ता और पंजाब से राजस्थान तक उड़े रंग-गुलाल, देखें सेलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो

IPL 2025 Holi Celebration: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने होली सेलीब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया. इनके तमाम वीडियो और फोटोज एक्स पर शेयर किए गए.

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है. धमाकेदार शुरुआत से पहले होली सेलीब्रेशन का धमाका हो रहा है. सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. ऐसे में सभी प्लेयर्स ने रंगों का जमकर लुत्फ लिया. लखनऊ, कोलकाता से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक सभी टीमों ने जमकर होली खेली. इस सेलीब्रेशन की तमाम वीडियो और फोटोज सामने आईं हैं. आइये एक नजर डालते हैं इस पर. Cricketers Holi Celebration.

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने वीडियो भी शेयर किया है, इसमें टीम के सभी खिलाड़ी होली का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है- आपका क्या होगा जनाबे आली. एलएसजी ने वीडियो के कैपश्न में लिखा, नवाबी अंदाज, रंगीन मिजाज. IPL Holi Celebration.

कप्तान और उपकप्तन साथ में रंगे दिखे. निकोलस पूरन के साथ ऋषभ पंत रंगों वाली होली खेलते नजर आए.

पंजाब किंग्स ने शेयर किया वीडियो

होली के मौके पर पंजाब किंग्स ने वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के कैप्शन में पंजाब ने लिखा, हमेशा खुशी, कभी नहीं गम, फीचरिंग युजी भाई. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की वापसी होते दिखाई दे रही है.

दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस ने मनाई रंगों वाली होली

दिल्ली कैपिटल्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल से पहले होली का खास अंदाज में सेलीब्रेशन किया. कैपिटल्स द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए गए फोटो में सभी खिलाड़ी रंग में सराबोर नजर आए.

दिल्ली कैपिटल्स की वीमेंस टीम ने भी होली का खास अंदाज में सेलीब्रेशन किया. इमेज-दिल्ली कैपिटल्स (x)

राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल अंदाज में मनाई होली

राजस्थान रॉयल्स ने होली के अवसर पर तीन वीडियो शेयर किए. ध्रुव जुरेल और रियान पराग अपने अपने ढंग से होली का आनंद उठा रहे हैं. तो वहीं बंगलुरु में चोटिल हुए कोच राहुल द्रविड़ भी टीम के साथ होली का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया.

रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए उड़ाए गुलाल

केकेआर के लिए सारी होली रिंकू सिंह पर ही फोकस रही. उन्होंने ऐसा लगा कि जी भर के गुलाल उड़ाए. हालांकि कोलकाता ने अन्य खिलाड़ियों के फोटोज भी शेयर किए.

IPL के सबसे महंगे हीरे का फैन हुआ वेस्टइंडीज का दिग्गज, कहा- ऋषभ पंत जिस तरह से रन बनाते हैं वह…

IPL 2025 से पहले बीसीसीआई ने जारी किए ये नियम, CSK, MI, RCB सब पर पड़ेगा भारी असर

इंजमाम उल हक का तिलमिलाना गजब ढा गया, भारत से जलन में दिया तीखा-तीखा बयान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >