IPL 2023: MS Dhoni के लिए यह होगा आखिरी आईपीएल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज की भविष्यवाणी

IPL 2023 । चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह शायद आखिरी आईपीएल होगा. इसके बाद वह बतौर खिलाड़ी आईपीएल छोड़ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि इस सीजन में सीएसके शानदार जश्न मनायेगा. धोनी ने सीएसके को चार ट्रॉफियां दिलवायी.

पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जश्न शानदार तरीके से मनायेगा क्योंकि उनके करिश्माई कप्तान एमएस धोनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में बतौर खिलाड़ी संभवत: अंतिम बार खेलेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी 2008 में लीग के शुरुआती चरण से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को चार ट्रॉफियां दिला चुके हैं.

धोनी ने सीएसके को बनाया चैंपियन

हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा कि देखिए सीएसके सफलता के लिए अपने अलग और विशेष तरीके ढूंढने में सफल रही है. उनका दो साल टूर्नामेंट से बाहर रहना दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए आईपीएल जीता जबकि इसकी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि एम एस धोनी का टीम को फिर से मजबूत करने, सुधार करने और इसके बिलकुल अलग ‘लुक’ देने का एक तरीका है. हालांकि टीम का अपने कुछ खिलाड़ियों पर भरोसा करने का ‘टैग’ लगा हुआ था क्योंकि उसने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को बरकरार रखा था.

Also Read: T20 World Cup: एम एस धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा

हेडन ने कहा, एमएस धोनी के लिये मुझे लगता है कि विशेषकर यह साल कुछ विशेष रहेगा और वे इसका जश्न शानदार तरीके से मनायेंगे. मुझे लगता है कि यह एमएसी धोनी की विरासत का अंत होगा और वह अपने प्रशंसकों के लिए ‘स्टाइल’ से जाना चाहेंगे और प्रशंसक भी उन्हें ‘स्टाइल’ से समापन करते हुए देखना चाहेंगे. आईपीएल का आगामी चरण 31 मार्च से शुरू होगा. भारतीय टीम की अगुआई करते हुए धोनी देश को दो विश्व कप दिला चुके हैं, उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

धोनी के प्रशंसकों की संख्या काफी ज्यादा

हेडन ने चेपक स्टेडियम में सीएसके की वापसी पर कहा कि 2023 में आईपीएल शुरू होगा और पूरे भारत में कोविड-19 के बाद सभी स्टेडियमों में मैच खेले जायेंगे. यह शानदार होगा, समर्थकों की ‘येलो आर्मी’ (पीले रंग की टीशर्ट पहने) चेपक स्टेडियम में दिखेगी. उन्होंने कहा कि धोनी का यह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अंतिम अभियान होगा. उन्होंने कहा कि और उनके कप्तान एमएस धोनी यकीनन अंतिम बार चेपक स्टेडियम में अपने प्रशंसकों को ‘गुडबाय’ कहेंगे. यह उन क्षणों में से एक होगा जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा. आप सोच भी नहीं सकते, वे कितनी संख्या में स्टेडियम में पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >