IPL 2021 MI vs KKR : अय्यर-त्रिपाठी के तूफान में उड़े मुंबई इंडियंस, 7 विकेट से केकेआर की धमाकेदार जीत

MI vs KKR: आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. केकेआर की जीत में वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी की बड़ी भूमिका रही. अय्यर ने आईपीएल में पहला अर्धशतक जमाया, तो त्रिपाठी 74 रन बनाकर नाबाद रहे.

Live Updates
4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

मुंबई पर धमाकेदार जीत से केकेआर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर

मुंबई पर धमाकेदार जीत के बाद केकेआर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. केकेआर के 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंक हो गये हैं. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी हार के बाद 6ठे स्थान पर पहुंच गया है. मुंबई के भी 8 अंक हैं.

4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

मुंबई की ओर से एक मात्र सफल गेंदबाज बुमराह रहे

मुंबई की ओर से एक मात्र सफल गेंदबाज बुमराह रहे. उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाये.

4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

अय्यर-त्रिपाठी के तूफान में उड़े मुंबई इंडियंस, 7 विकेट से केकेआर की धमाकेदार जीत

आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. केकेआर ने मुंबई के लक्ष्य 156 रन को 3 विकेट खोकर 15.1 ओवर में 159 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की जीत में वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी की बड़ी भूमिका रही. अय्यर ने आईपीएल में पहला अर्धशतक जमाया, तो त्रिपाठी 74 रन बनाकर नाबाद रहे. त्रिपाठी ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जमाये. नितीश राणा ने चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया.

4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

केकेआर को दूसरा झटका, अय्यर अर्धशतक जमाकर आउट

केकेआर को दूसरा झटका लगा है. बुमराह ने वेंकटेश अय्यर को 53 के स्कोर पर बोल्ड किया और अपना दूसरा शिकार बनाया. अय्यर ने 30 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाये. इससे पहले राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों में छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था.

4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

वेंकटेश अय्यर ने जमाया आईपीएल का पहला अर्धशतक, त्रिपाठी पर फिफ्टी के करीब

वेंकटेश अय्यर ने अपने दूसरे ही आईपीएल मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जमाया. अय्यर ने 25 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया.

4:35 AM. 24 Sept 21 11:05 PM. 23 Sept

केकेआर को पहला झटका, गिल को बुमराह ने किया बोल्ड

केकेआर को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा. बुमराह ने शुभमन गिल को यॉर्कर पर बोल्ड आउट किया. गिल ने 9 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 13 रन बनाया.

मुख्य बातें

MI vs KKR: आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. केकेआर की जीत में वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी की बड़ी भूमिका रही. अय्यर ने आईपीएल में पहला अर्धशतक जमाया, तो त्रिपाठी 74 रन बनाकर नाबाद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >