IPL 2021 KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया

आज डबल हेडर मैच में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ. इस मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 128 रन का लक्ष्य दिया था.

Live Updates
12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया. इसके साथ ही अंक तालिका में कोलकाता 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता को सातवां झटका, साउथी आउट

टिम साउथी आउट हो गये हैं. कोलकाता को सातवां झटका लगा है. कोलकाता को जीत के लिए दो ओवर में दो रन की जरूरत है.

12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता को छठा झटका, सुनील नरेन आउट

सुनील नरेन आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा है.

12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता को पांचवां झटका, दिनेश कार्तिक आउट

कोलकाता को पांचवा झटका लगा है. दिनेश कार्तिक आउट हो गये हैं. उन्होंने अपनी पारी में 14 गेंद पर 12 रन बनाए.

12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता को चौथा झटका, मोर्गन आउट

इयोन मोर्गन आउट हो गये हैं. अश्विन ने शून्य के स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेज दिया है. इस प्रकार कोलकाता को चौथा झटका लगा है.

12:42 AM. 29 Sept 21 7:12 PM. 28 Sept

कोलकाता को तीसरा झटका, शुभमन गिल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है. शुभमन गिल आउट हो गये हैं. उन्होंने 33 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली.

मुख्य बातें

आज डबल हेडर मैच में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ. इस मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 128 रन का लक्ष्य दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >