IPL 2021 CSK vs RCB: गायकवाड की फिर विस्फोटक पारी, आरसीबी को हराकर चेन्नई टॉप पर

रितुराज गायकवाड की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर की टीम को हराकर अंक तालिका में टॉप में जगह बना ली है. गावकवाड ने 26 गेंद में 38 रन की पारी खेली, जो चेन्नई की जीत का कारण बना.

Live Updates
4:48 AM. 25 Sept 21 11:18 PM. 24 Sept

चेन्नई ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में पहले 14 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गयी है. रितुराज गायकवाड ने आज फिर यादगार पारी खेली. उन्होंने 26 गेंद में 38 रन बनाए.

4:48 AM. 25 Sept 21 11:18 PM. 24 Sept

चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू आउट

अंबाती रायुडू के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा है. चेन्नई को जीत के लिए अब भी 24 गेंद में 23 रनों की जरूरत है.

4:48 AM. 25 Sept 21 11:18 PM. 24 Sept

चेन्नई को तीसरा झटका, मोईन अली आउट  

मोईन अली के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है. मोईन अली 23 रन बनाकर आउट हुए हैं. चेन्नई को 30 गेंद में जीत के लिए 32 रन की दरकार है.

4:48 AM. 25 Sept 21 11:18 PM. 24 Sept

चेन्नई के 100 रन पूरे

12 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं. मोईन अली और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं.

4:48 AM. 25 Sept 21 11:18 PM. 24 Sept

डू प्लेसिस के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका 

फाफ डू प्लेसिस के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा है. चेन्नई 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है.

3:50 AM. 25 Sept 21 10:20 PM. 24 Sept

चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा पहला झटका

चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा पहला झटका. रितुराज गायकवाड सिर्फ 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गये. चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 71 रन हो गया है.

मुख्य बातें

रितुराज गायकवाड की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर की टीम को हराकर अंक तालिका में टॉप में जगह बना ली है. गावकवाड ने 26 गेंद में 38 रन की पारी खेली, जो चेन्नई की जीत का कारण बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >