वीवो के साथ आईपीएल की टाइटल स्पॉसरशिप रद्द होने पर सौरभ गांगुली ने कही यह बात

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टाइटल प्रायोजन करार के निलंबित होने को महज एक ‘झटका' करार दिया और उन चर्चाओं को खारिज किया कि इससे ‘वित्तीय संकट' उत्पन्न हो सकता है. बीसीसीआई और वीवो ने भारत और चीन की सीमा पर हुई सैनिकों की भिड़ंत के कारण चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने की बातों के चलते गुरूवार को 2020 आईपीएल के लिये अपनी भागीदारी निलंबित करने का फैसला किया जो 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में हो रही है.

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टाइटल प्रायोजन करार के निलंबित होने को महज एक ‘झटका’ करार दिया और उन चर्चाओं को खारिज किया कि इससे ‘वित्तीय संकट’ उत्पन्न हो सकता है. बीसीसीआई और वीवो ने भारत और चीन की सीमा पर हुई सैनिकों की भिड़ंत के कारण चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने की बातों के चलते गुरूवार को 2020 आईपीएल के लिये अपनी भागीदारी निलंबित करने का फैसला किया जो 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में हो रही है.

टाइटल प्रायोजन आईपीएल के व्यवसायिक राजस्व का अहम हिस्सा है जिसका आधा भाग सभी आठों फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिये 2190 करोड़ रूपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रूपये) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किये थे. गांगुली ने शैक्षिक किताबों के प्रकाशक एस चंद ग्रुप द्वारा शनिवार को आयोजित वेबिनार के दौरान कहा, ‘‘मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा. यह महज छोटा सा झटका है. ” उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई बहुत मजबूत संस्था है – बीते समय में खेल, खिलाड़ियों, प्रबंधकों ने इस खेल को इतना मजबूत बना दिया है कि बीसीसीआई इन सभी झटकों से निपटने में सक्षम है. ” पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘आप अपने अन्य विकल्प खुले रखते हो.

Also Read:
IPL 2020: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक आज, मिलेंगे कई सारे सवालों के जवाब

यह इसी तरह है जैसे पहली योजना और दूसरी योजना. समझदार लोग ऐसा करते हैं. समझदार ब्रांड ऐसा करते हैं. समझदार कॉरपोरेट ऐसा करते हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘आप इसे एक ही तरीके से कर सकते हो कि आप कुछ समय के बाद पेशेवर रूप से मजबूत हो जाओ. बड़ी चीजें रातों रात हासिल नहीं की जातीं. और बड़ी चीजें रातों रात नहीं चली जातीं. लंबे समय के लिये आपकी तैयारियां आपको नुकसान के लिये तैयार रखती हैं और आपको सफलता के लिये तैयार रखती हैं.

गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के शुक्रवार को भारत को 2021 पुरूष टी20 विश्व कप के मेजबान बरकरार रखने के फैसले के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत को 2021 और 2023 विश्व कप की मेजबानी अधिकार दिये गये थे इसलिये इसमें बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हां, कोविड-19 ने सभी को सतर्क रखा, लेकिन यह ऐसा ही है.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >