INDW vs AUSW Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, हरमनप्रीत का अर्धशतक बेकार

Commonwealth Games, India vs Australia Cricket Match: बर्मिघम के एजबेस्टन में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट के पहले ग्रुप ए मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे से भिड़े. ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार चला गया. रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पायीं. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 48 रन बनाये.

Live Updates
12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला क्रिकेट में आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के 48 और हरमनप्रीत कौर के 52 रन मदद से 154 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने छह गेंद शेष रहते 157 रन बनाकर यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया. एशले गार्डनर ने शानदार 52 रन की नाबाद पारी खेली.

12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

जेस जोनसेन आउट, ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका

ऑस्ट्रेलिया का सातवां झटका लगा है. जेस जोनसेन आउट हो गयी हैं. दीप्ति शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका है.

12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, ग्रीस हैरिक आउट

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज ग्रीस हैरिक आउट हो गयी हैं. उन्होंने 37 रन की धुआंधार पारी खेली. मेघना सिंह ने उनको आउट किया.

12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, राचेल हेन्स आउट

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा है. राचेल हेन्ह आउट हो गयी हैं. उन्होंने 14 गेंद पर नौ रन बनाये. दीप्ति शर्मा ने उनको आउट किया.

12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, ताहलिया मैकग्रा आउट

ताहलिया मैकग्रा आउट हो गयी हैं. रेणुका सिंह को चौथी सफलता मिली है. मैकग्रा को रेणुका ने बोल्ड कर दिया. मैकग्रा ने आठ गेंद पर 14 रन बनाये.

12:09 AM. 30 Jul 22 6:39 PM. 29 Jul

कप्तान मेग लैनिंग आउट, रेणुका को दूसरी सफलता

रेणुका सिंह को दूसरे ओवर में दूसरी सफलता मिली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग आउट को आउट कर दिया है. लैंनिंग पांच गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हुई हैं. राधा यादव ने उनका शानदार कैच पकड़ा.

मुख्य बातें

Commonwealth Games, India vs Australia Cricket Match: बर्मिघम के एजबेस्टन में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट के पहले ग्रुप ए मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे से भिड़े. ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार चला गया. रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पायीं. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 48 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >