INDvsAUS: यशस्वी भव! शानदार जायसवाल ने छक्के साथ पूरा किया शतक, देखें वीडियो

INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया.

INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 150 रन पर आउट हो गई. लेकिन कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारत की शानदार वापसी कराई. ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को चलता कर कंगारू पारी को मात्र 104 रन पर ही समेट दिया. दूसरी पारी भारतीय टीम ने शानदार वापसी की. कल यशस्वी जायसवाल के नाबाद 90 और केएल राहुल के 62 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए थे. आज दिन का खेल शुरू होने के साथ युवा यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रतिभा के साथ पूरा न्याय करते हुए छक्का मारकर जबरदस्त शतक बनाया. यशस्वी ने 205 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्के के साथ 101 रन बनाए. 22 साल के यशस्वी का यह ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक है.

जोश हेजलवुड की गेंद पर यशस्वी ने अपरकट लगाते हुए छक्का लगाया. जायसवाल इस मैच में अब तक तीन छक्के लगा चुके हैं. यशस्वी ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बना दिया. यशस्वी ने इसी मैच में ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 34 छक्के जड़ डाले हैं. यशस्वी को इस साल अभी इस सीरीज में तीन मैच और खेलने हैं और यह आंकड़ा 50 को छू ले तो आश्चर्य न होगा. ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी ने बिना दबाव में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया. स्टार्क को तो यहां तक कह दिया, कि उनकी गेंदों में दम ही नहीं है. पैट कमिंस की गेंद पर फ्लिक कर छक्का लगाया तो नाथन लियोन की गेंद पर आगे बढ़कर 100 मीटर का लंबा चौड़ा छक्का लगाया. जायसवाल ने मार्नस लाबुशेन के साथ भी आत्मविश्वास के खूब हंसी मजाक किया.

यशस्वी ने अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं और उसकी 26 इनिंग्स में ही उन्होंने 1407 रन अपने खाते में दर्ज किए हैं. यशस्वी एक दोहरे शतक के साथ 3 शतक और 8 अर्द्धशतक बनाए हैं. यह उनका चौथा शतक है. 56 के अद्भुत औसत के साथ यशस्वी ने भारतीय टीम के ओपनर के रूप में अपना स्थान पक्का कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाकाम रहने के बाद यशस्वी ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ टीम की नींव को एक ठोस आधार दिया है. हालांकि उनके शतक के बाद साथी ओपनर केएल राहुल आउट हो गए. भारत को पहला झटका 201 रन पर लगा. केएल राहुल ने भी काफी समय बाद वापसी करते हुए 176 गेंदों में 77 रन बनाकर यशस्वी का भरपूर साथ दिया. फिलहाल भारत 68 ओवर में 220 रन बनाकर खेल रहा है और उसके कुल रनों की लीड 266 रनों की हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >