INDvsAUS: किंग इज बैक, विराट की शतक के साथ धमाकेदार वापसी, देखें वीडियो

Virat Kohli Century: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (INDvsAUS) के बीच पर्थ टेस्ट (Perth Test) मैच में कीर्तिमानों की झड़ी लग गई है. पहले युवा यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने रिकॉर्ड छक्का मारकर शतक पूरा किया तो अब किंग कोहली (Virat Kohli) ने अपने बुरे फॉर्म को पीछे छोड़ कर शानदार वापसी की है.

BGT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में कोहली ने शानदार वापसी की. लगातार चले आ रहे बुरे फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए ‘किंग कोहली’ ने अपने पसंदीदा मैदान पर शतक लगाया. विराट का यह शतक डेढ़ साल बाद आया है. विराट ने 143 गेंदों में 100 रन बनाए. अपना शतक पूरा करने के बाद उन्होंने मैदान पर मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया. इस मैच को देखने के लिए उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. विराट ने 8 चौकों और 2 छक्कों से सजी अपनी पारी के दौरान भूखे शेर जैसा जज्बा दिखाया. विराट का शतक लगते ही कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारतीय पारी की घोषणा कर दी. भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य दिया.

अपना शतक पूरा करने के बाद भी विराट थोड़े संशय में नजर आए. उन्होंने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को चौका करार नहीं दिया तो विराट अंपायर की तरफ देखने लगे. अंपायर ने भी विराट को आश्चर्यचकित देख तुरंत चौके का इशारा किया. विराट ने भी उनका आदर करते हुए तुरंत मुस्कुरा कर जवाब दिया. इसके बाद बैट से फ्लाइंग किस करते हुए बल्ले का रुख अपनी पत्नी की तरफ कर दिया. विराट का टेस्ट मैचों में यह 30वां शतक है.

विराट कोहली का बुरा दौर

विराट कोहली ने अपने इस शतक के लिए 17 महीने का लंबा इंतजार किया. पर्थ के लकी स्टेडियम में विराट ने एक बार फिर वापसी की. विराट ने अपना पिछला शतक 20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. उसके बाद किंग कोहली ने 7 मैच खेले, लेकिन इसके 14 पारियों में मात्र 364 रन बना पाए थे. इस दौरान भारत ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भी टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन विराट का बुरा दौर जारी रहा. विराट पिछली 10 पारियों में 6, 17, 47, 29*, 0, 70, 1, 17, 4 और 1 रन बना पाए थे.

India’s virat kohli celebrates his century on the third day of perth test. Image: pti

विराट का रिकॉर्ड शतक

विराट ने अपनी बैटिंग के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त किए हैं. विराट ने इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया में 13 मैच में 6 शतक के साथ 1352 रन बनाए थे. आज के शतक को जोड़कर विराट के नाम 7 शतक हो गए हैं. विराट ने इस शतक के साथ भारत से बाहर किसी देश के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने में महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली. गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 शतक लगाए थे. अगर भारत में लगाए शतकों को जोड़ दें तो विराट के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक हो गए हैं. किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में बनाए गए सर्वाधिक शतक के मामले में भी विराट दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे ऊपर इंग्लैंड के जैक हॉब्स हैं जिन्होंने 9 शतक बनाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >