स्पिन नहीं खेल पाते भारतीय बैट्समैन, सैंटनर ने भारतीय किला ढहाया: साइमन डूल

साइमन डूल ने टेस्ट श्रृंखला में भारत की हार के लिए उसके बल्लेबाजों की स्पिन गेंदबाजी को खेलने की कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया. बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर के 13 विकेट की मदद से न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हरा दिया. भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से पीछे है.

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज  साइमन डूल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है, कि सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर की. मिशेल सेंटनर ने शानदार प्रदर्शन करके भारतीय बल्लेबाजों को बेनकाब कर दिया. कीवी स्पिन आक्रमण विश्व स्तरीय नहीं है और उनके सामने भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय है. डूल ने न्यूज एजेसी पीटीआई से कहा कि यह धारणा गलत है, कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के बेहतर खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि आपको इस तरह के अच्छे विकेटों पर खेलने की आदत हो जाएगी,  लेकिन जब पिच टर्न लेना शुरू करती है तो आपकी कमजोरी उजागर हो जाती है.  

भारत लंबे समय तक टर्निंग विकेट पर खेलता रहा है, उसके पास अब भी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं. उनके गेंदबाज अन्य टीमों को कम स्कोर पर आउट करने में सक्षम हैं लेकिन इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उसके बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया जबकि हमारी टीम के पास विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण नहीं है। इसलिए यह भारत के लिए किसी हद तक चिंता का विषय होगा.

Simon doull.

कोहली का बचाव करते हुए डूल ने कहा, कि कोहली की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है. विराट इस सीरीज की चार पारी में तीन बार स्पिनर के खिलाफ आउट हुए हैं. साइमन ने आगे कहा कि स्पिन के खिलाफ कुछ मुद्दे हैं लेकिन वह अकेला बल्लेबाज नहीं है जो स्पिनरों को अच्छी तरह से नहीं खेल पाया. ऑस्ट्रेलिया में आपको इस तरह के विकेट नहीं मिलेंगे और वहां कोहली अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कोहली पिछले चार-पांच वर्षों से तेज गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनकी फॉर्म चिंता का विषय है.

55 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी बचाव किया और श्रृंखला की हार के लिए टीम के अनुभवी गेंदबाजों को दोषी ठहराया. डूल ने कहा कि मेरा मानना है कि टॉस जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन रोहित के लिए बेंगलुरु का गलत फैसला अहम था. उन्होंने इसे स्वीकार भी किया. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया. गेंदबाजों को भी आड़े हाथों लेते हुए डूल ने कहा कि लोगों का कहना है कि रोहित थोड़ा रक्षात्मक हो सकता है लेकिन यह गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. आपके पास अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं. अगर आप क्षेत्ररक्षण सजाने के लिए अश्विन या जडेजा पर भरोसा नहीं कर सकते, तो आप हर समय इसके लिए रोहित को दोषी नहीं ठहरा सकते. मुझे लगता है कि गेंदबाजों को भी इसमें कुछ भूमिका निभानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >