Indian Premier League 2020 : खिलाडियों का जोश नहीं हुआ कम, बहा रहे हैं पसीना, कमिन्स ने कही ये बात

Indian Premier League : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ है जिसके कारण लगभग सभी बड़े कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है. इनमें से एक इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) भी है. हालांकि कुछ खिलाडियों को उम्मीद हैं कि आईपीएल मैंच खेला जाएगा इसके लिए वे लगातार पसीना भी बहा रहे हैं.

Indian Premier League : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ है जिसके कारण लगभग सभी बड़े कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है. इनमें से एक इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) भी है. हालांकि कुछ खिलाडियों को उम्मीद हैं कि आईपीएल मैंच खेला जाएगा इसके लिए वे लगातार पसीना भी बहा रहे हैं. आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स ने इस धनाढ्य टी20 लीग के आयोजन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन से टूर्नामेंट के इस महीने शुरू होने की संभावना कम है.

आपको बता दें कि कमिन्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल के शुरू में हुई नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि देकर खरीदा था. वह आईपीएल में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे और वह अब भी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशान्वित हैं.

कमिन्स ने कहा कि उन्होंने उसे (आईपीएल) को अभी रद्द नहीं किया है या इस तरह का कोई फैसला नहीं किया है. उसकी स्थिति अभी जस की तस है. हम लगातार अपनी टीमों के संपर्क में हैं. निश्चित तौर पर अब भी हर कोई चाहता है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन हो, लेकिन सभी जानते है कि अभी प्राथमिकता कोरोना वायरस को फैलने से बचाना है.

आईपीएल को अभी 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है. इसी दिन भारत में तीन सप्ताह का लॉकडाउन समाप्त होगा. कमिन्स ने हालांकि स्वीकार किया कि इस टूर्नामेंट के अभी शुरू होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जल्द शुरू हो पाएगा. मेरे कहने का मतलब है कि निश्चित तौर पर हमारी प्राथमिकता वहां खेलने की होगी लेकिन इस बीच अच्छी बात यह है कि हमें विश्राम का समय मिला है.

आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था. अगर यह 15 अप्रैल के बाद शुरू भी होता है तो मैच खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसमें भाग ले पाएंगे या नहीं क्योंकि यात्रा को लेकर पाबंदियां अब भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >