कंधे पर तिरंगा और दिल में जोश, भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी, देखें वीडियो में

भारतीय क्रिकेट टीम की एकदिवसीय मैचों के लिए नई जर्सी (New Jersey) लांच कर दी गई है. BCCI सचिव जय शाह और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीसीसीआई के मुंबई हेडक्वार्टर में इसका अनावरण किया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी को लांच किया. शुक्रवार को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय में कंधे पर तिरंगे वाली टीम की नई वनडे जर्सी का अनावरण किया गया. इस जर्सी को महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 दिसंबर से वडोदरा में खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान पहनेगी. अनावरण के मौके पर हरमनप्रीत ने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी पहनना हमेशा खास होता है क्योंकि इसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.

भारतीय टीम के एकदिवसीय मुकाबलों के लिए जारी की गई इस जर्सी के लुक में थोड़ा बदलाव किया गया है. इस बार कंधे पर तिरंगे को उकेरा गया है. सामने की ओर प्रायोजक के नीचे INDIA लिखा गया है.  हरमनप्रीत ने इस मौके पर कहा, “मैं वास्तव में खुश हूं, मुझे लुक पसंद आया. कंधे पर तिरंगा वास्तव में सुंदर लग रहा है और वास्तव में खुशी है कि हमें एक विशेष वनडे जर्सी मिली है.” हरमनप्रीत ने आगे कहा कि आज जर्सी का अनावरण करना सम्मान की बात है और वास्तव में खुशी है कि वे पहला व्यक्ति हैं जो वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ इस जर्सी को पहनने जा रही हैं. वे चाहती हैं कि भारतीय प्रशंसक भी इस जर्सी को पहनें और गर्व महसूस करें.

भारतीय महिला टीम के आगामी दौरे

घरेलू सीरीज से पहले हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. टीम इंडिया इस दौरे पर 5 से 11 दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.  5 दिसंबर को पहले वनडे से शुरू होगा और दूसरा वनडे 8 दिसंबर को होगा. दोनों मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में होंगे. तीसरा और अंतिम वनडे 11 दिसंबर को पर्थ के वाका में होगा.

इसके बाद भारतीय टीम स्वदेश लौटेगी और वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा. पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी, जिसके मुकाबले 15, 17 और 19 दिसंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे. इसके बाद 22, 24 दिसंबर को वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में दो एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >