India vs Zimbabwe: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, शिखर धवन-शुभमन गिल का अर्धशतक

India vs Zimbabwe 1st ODI: भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया. भारत ने जिंबाब्वे को 189 रन पर ढेर कर दिया. चोटिल होने के कारण लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे चाहर ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया. अक्षर पटेल (24 रन देकर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन देकर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लिये. कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. बाद में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर जीत दिलायी.

1:11 AM. 19 Aug 22 1:11 AM. 19 Aug

10 विकेट से जीता भारत

भारत ने पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदकर शानदार शुरुआत की है. सलामी जोड़ी शिखर धवन और शुभमन गिल ने टीम के स्कोर को लक्ष्य 190 के पार पहुंचाया और टीम इंडिया को जीत दिलायी. इससे पहले दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे को 189 के स्कोर पर ढेर कर दिया. कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे.

1:11 AM. 19 Aug 22 1:11 AM. 19 Aug

शुभमन गिल का भी अर्धशतक

शिखर धवन के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. गिल ने 52 गेंद पर 53 रन बना लिये हैं. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाये हैं. टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है.

1:11 AM. 19 Aug 22 1:11 AM. 19 Aug

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक

शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 76 गेंद पर 50 रन पूरे किये. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके जड़े हैं. दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल काफी संभलकर खेल रहे हैं.

1:11 AM. 19 Aug 22 1:11 AM. 19 Aug

धवन और गिल ने की 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी

शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है. दोनों काफी संभलकर खेल रहे हैं. दोनों ने 13 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 60 रन तक पहुंचा दिया है. गिल 31 और धवन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.

1:11 AM. 19 Aug 22 1:11 AM. 19 Aug

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. केएल राहुल ने शिखर धवन के साथ शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी है. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 190 रन बनाने होंगे.

9:53 PM. 18 Aug 22 9:53 PM. 18 Aug

अक्षर पटेल को मिली दूसरी सफलता

अक्षर पटेल ने मैच के 29वें ओवर में अपना दूसरा विकेट झटका है. उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजल्यूक जोंगवे को एलबीडब्ल्यू आउट किया.

9:32 PM. 18 Aug 22 9:32 PM. 18 Aug

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 190 रनों का लक्ष्य

पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया है. अक्षर पटेल, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट चटकाये जबकि मोहम्मद सिराज हो एक सफलता मिली.

9:32 PM. 18 Aug 22 9:32 PM. 18 Aug

जिम्बाब्वे को लगा नौवां झटका

जिम्बाब्वे को नौवां झटका लगा है. प्रसिद्ध कृष्णा ने रिचर्ड नगारवा को बोल्ड कर दिया है. नगारवा ने 42 गेंद पर 34 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विक्टर न्याउची क्रीज पर आये हैं.

9:32 PM. 18 Aug 22 9:32 PM. 18 Aug

कप्तान चकाब्वा हुए आउट

अक्षर पटेल ने जिम्बाब्वे के कप्तानचकाब्वा को बोल्ड किया. चकाब्वा ने 51 गेंद में चार चौके के साथ 35 रन बनाए.

9:32 PM. 18 Aug 22 9:32 PM. 18 Aug

प्रसिद्ध कृष्णा को मिली दूसरी सफलता

पारी के 21वें ओवर में प्रसिद्धकृष्णा ने जिम्बाब्वे का दिया 6ठा झटका. कृष्णा ने रियान बर्ल को आउट किया. वे 18 गेंदों में केवल 11 रन ही बना पाए.

9:32 PM. 18 Aug 22 9:32 PM. 18 Aug

जिम्बाब्वे को लगा 5वां झटका

जिम्बाब्वे को पांचवां विकेट गिरा. सिकंदर रजा 17 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रसिद्ध कृष्णा के बॉल पर धवन के हाथों कैच आउट हुए.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

14वां ओवर करने आए कुलदीप यादव

पारी का 14वां ओवर डालने आए कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मात्र एक रन दिया.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

भारत ने अपना अंतिम रिव्यू भी गंवाया

पारी का 13वां ओवर डालने आए दीपक चाहर की चौथी फुल लेंथ गेंद पर सिकंदर रजा ने चौका लगाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 50 के पार पहुंचाया. अगली गेंद पर भारत ने LBW आउट के लिए रिव्यू लिया लेकिन गेंद एक बार फिर स्टंप के बाहर जा रही थी. इसी के साथ भारत ने अपना दूसरा और अंतिम रिव्यू भी गंवाया दिया.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

चकाब्वा ने लगाए लगातार दो चौके

पारी के 12वां ओवर लेकर आए सिराज के आखिरी दो गेंदों पर चकाब्वा ने लगातार दो चौके लगाए. जिम्बाब्वे अब 50 रन के करीब पहुंच गया है.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

भारत को मिला चौथा विकेट

25 रन पर पहला विकेट खोने के बाद जिम्बाब्वे की टीम 31 रन तक कुल चार विकेट गंवा चुकी है. 11वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने मधेवीरे को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का भेजा. इसी के साथ चाहर की यह तीसरी विकेट हो गई.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

सिराज ने विलियम्स को किया आउट

सिराज को भी आखिरकार 10वें ओवर में पहली सफलता मिली. उन्होंने विलियम्स को 1 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को तीसरा विकेट दिलाया. शिखर धवन ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ा.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

दीपक चाहर ने झटका दूसरा विकेट

9वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर ने बाहर जारी गेंद पर बल्लेबाज मारुमानी को आउट किया और भारत को दूसरी विकेट दिलाई. मारुमानी 22 गेंदों पर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

7:44 PM. 18 Aug 22 7:44 PM. 18 Aug

सिराज ने किया मेडन ओवर

चाहर के विकेट लेने के बाद 8वां ओवर करने आए सिराज ने मेडन ओवर डाला.

6:58 PM. 18 Aug 22 6:58 PM. 18 Aug

दीपक ने दिलाया भारत को पहला विकेट

मैच के 7वें ओवर में दीपक चाहर ने इनोसेंट काइया को आउट कर दिया है. काइया लेग साइड में जोरदार शॉट लगाना चाहते थे मगर गेंद उनके उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर संजू सैमसन के दस्तानों में गई. काइया ने 4 रन बनाए.

6:49 PM. 18 Aug 22 6:49 PM. 18 Aug

मारुमानी ने लगाया पहला चौका

5वें ओवर के तीसरी गेंद पर मारुमानी ने जिम्बाब्वे की पारी का पहला चौका लगाया. मारुमानी ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में मारा चौका.

6:49 PM. 18 Aug 22 6:49 PM. 18 Aug

भारत का नाकाम रिव्यू 

दीपक चाहर ने तीसरा ओवर डाला. ओवर की दो गेंद वाइड रहीं. ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर के कहने पर राहुल ने काये के खिलाफ रिव्यू लिया. रीप्ले में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप से बिना लगे आगे निकल गई. भारत को रिव्यू खोना पड़ा.

6:49 PM. 18 Aug 22 6:49 PM. 18 Aug

सिराज ने भी दिए 6 रन

मोहम्मद सिराज ने दूसरा ओवर डाला, जिसमें 6 रन दिए. ओवर की पांचवीं गेंद पर मारुमानी ने खेलने की कोशिश की गेंद संजू सैमसन के हाथों से निकलकर चौके के लिए गई. यह गेंद वाईड भी रही.

6:49 PM. 18 Aug 22 6:49 PM. 18 Aug

दीपक चाहर ने पहले ओवर में दिए 6 रन

चाहर ने अपना पहला ओवर डाला छह रन दिए. ओवर की पांचवीं गेंद पर चाहर ने मारुमानी के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन उनके अलावा कोई और तैयार नहीं था. वहीं इसकी अगली गेंद पर केया ने फाइन लेग पर चौका लगाया.

6:22 PM. 18 Aug 22 6:22 PM. 18 Aug

शुरू हुआ मैच

भारत की ओर से दीपक चाहर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ताडिवानाशे मारुमानी और इनोसेंट केया ओपनिंग करने उतरे हैं.

6:22 PM. 18 Aug 22 6:22 PM. 18 Aug

दीपक चाहर की वापसी, मिडिल ऑडर में बैटिंग करेंगे राहुल

टॉस के दौरान कप्तान राहुल बोले- हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट में थोड़ी नमी दिख रही है. पहले गेंदबाजी करने और पहले घंटे का फायदा उठाने का अच्छा मौका है. बहुत सारे लोगों को अवसर मिले हैं. यह खुद को और अपने कौशल को चुनौती देने का अच्छा मौका है. एक अच्छे शो का इंतजार है. वे (दीपक चाहर) चोट की वजह से लंबे समय तक खेल से दूर रहे, वह कुछ चोटों के बाद वापस आने के लिए उत्साहित था.

6:22 PM. 18 Aug 22 6:22 PM. 18 Aug

जिम्बाब्वे टीम प्लेइंग XI

तदीवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (w/c), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

6:22 PM. 18 Aug 22 6:22 PM. 18 Aug

भारतीय टीम प्लेइंग XI

शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (C), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (W), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

6:22 PM. 18 Aug 22 6:22 PM. 18 Aug

केएल राहुल ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का लिया फैसला.

5:40 PM. 18 Aug 22 5:40 PM. 18 Aug

भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर शुरु होगा. वहीं टॉस 12 बजकर 15 मिनट पर किया जाएगा. सीरीज के तीनों मैच ही इस ग्राउंड पर खेले जाएंगे.कप्तान केएल राहुल टीम इंडिया का नेतृतव करेंगे. वहीं शिखर धवन टीम के उपकप्तान होंगे. बता दें कि भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम किया था.

साल 2016 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी. दोनों के बीच अभी तक 9 बार वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. जिसमें 8 बार भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया है, जबकि एक बार जिम्बाब्वे की टीम जीतने में कामयाब रही. हालांकि जब जिम्बाब्वे ने सीरीज जीती थी तब सिर्फ एक ही मैच सीरीज में खेला गया था.

मुख्य बातें

India vs Zimbabwe 1st ODI: भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया. भारत ने जिंबाब्वे को 189 रन पर ढेर कर दिया. चोटिल होने के कारण लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे चाहर ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया. अक्षर पटेल (24 रन देकर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन देकर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लिये. कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. बाद में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर जीत दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >