IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया, सीरीज पर 2-0 से बनायी अजेय बढ़त
India vs West Indies Live Score, 2nd T20: भारत ने पिछले बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में छह विकेट से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त ले ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज को 187 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया है.
IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया, सीरीज पर 2-0 से बनायी अजेय बढ़त
Live Updates
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को आठ रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला 20 फरवरी को खेला जायेगा. यह एक औपचारिकता मात्र होगी. क्योंकि भारत सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है.
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका, निकोलस पूरन आउट
निकोलस पूरन 62 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनके आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की जीत की सारी उम्मीदें खत्म हाेती दिख रही हैं. वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है.
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में 103 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज के अब तक केवल दो बल्लेबाज आउट हुए हैं. वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब भी 42 गेंद पर 84 रन की जरूरत है.
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, किंग आउट
वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा झटका लगा है. ब्रेंडन किंग आउट हो गये हैं. रवि बिश्नोई ने उनको आउट किया.
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
वेस्टइंडीज का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति पर 35 रन
वेस्टइंडीज ने 5 ओवर की समाप्ति पर 34 रन बना लिए हैं. ब्रेंडन किंग 18 रन और काइल मेयर्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
4:19 AM. 19 Feb 2210:49 PM. 18 Feb
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्स बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं. गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं.
मुख्य बातें