IND vs SA T20I: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, टीम इंडिया की लगाता दूसरी हार

IND vs SA T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कटक में दूसरे टी-20 मुकाबला में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका की लगातार यह दूसरी जीत है. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है.

Live Updates
4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

4 विकेट से हारा भारत 

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 में भी चार विकेट से हरा दिया है. इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 2-0 से आगे हो गयी है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटीज को 149 रनोंं का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

टेम्बा बावुमा आउट, दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

टेम्बा बावुमा को युजवेंद्र चहल ने क्लीन बोल्ड कर दिया. दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है. हालांकि उन्होंने 30 गेंद पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका को इस समय जीत के लिए 34 गेंद पर 40 रनों की दरकार है.

4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका, डूसेन आउट

रस्सी वान डेर डूसेन एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने ही दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है. डूसेन की जगह बल्लेबाजी करने क्लासेन आये हैं.

4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

साउथ अफ्रीका को दो शरुआती झटके

भारत ने साउथ अफ्रीका को दो शुरुआती झटके दिये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने रीजा हैंड्रिक्स और ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर दिया. दक्षिण अफ्रीका को 13 रन पर ही दो विकेट का नुकसान हुआ. कप्तान टेम्बा बावुमा और रस्सी वान डेर डूसन क्रीज पर हैं.

4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 149 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 148 रन बनाये. साउथ अफ्रीका को जीत लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से ईशान किशन ने 30, श्रेयस अय्यर ने 40 और अंत में दिनेश कार्तिक ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली.

4:01 AM. 13 Jun 22 10:31 PM. 12 Jun

अक्षर पटेल आउट, भारत को छठा झटका

अक्षर पटेल आउट हो गये हैं. भारत को छठा झटका लगा है. अक्षर 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. अक्षर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने हर्षल पटेल आये हैं.

मुख्य बातें

IND vs SA T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कटक में दूसरे टी-20 मुकाबला में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका की लगातार यह दूसरी जीत है. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >