India vs Scotland: टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, सातवें ओवर में ही स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया

T20 World Cup, India vs Scotland: दुबई में आज स्कॉटलैंड के साथ हुए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और स्कॉटलैंड को 85 रन पर समेटा. जवाब में भारत ने 6.3 ओवर में ही 89 रन बनाकर जीत दर्ज की. केएल राहुल ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा.

Live Updates
9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया 

भारत ने आज रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. स्कॉटलैंड को महज 6.3 ओवर में ही आठ विकेट से हरा दिया है. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 85 रन बनाए. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में ही 89 रन बनाकर जीत दर्ज की. केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद पर अर्धशतक बनाया. रोहित शर्मा ने 15 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

केएल राहुल आउट, भारत को दूसरा झटका

भारत को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है. उन्होंने 18 गेंद पर 50 रन की शानदार पारी खेली और भारत के स्कोर को 80 के पार पहुंचाया. भारत को जीत के लिए अब 4 रनों की जरूरत है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

भारत को पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत के 50 रन पूरे, राहुल-रोहित की कमाल की पारी 

भारत ने चौथे ही ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. केएल राहुल ने 26 और रोहित शर्मा ने भी 26 रनों की पारी खेली है. दोनों अब भी क्रीज पर मौजूद हैं और भारत को जीत की ओर ले जा रहे हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारतीय गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर रोका

जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जाडेजा और मोहम्मद शामी की घातक गेंदबाजी के आगे स्कॉटलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए. भारत ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर रोक दिया. भारत को जीत के लिए अब 86 रन की जरूरत है. बुमराह ने दो विकेट लिए. जाडेजा और शामी ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आर अश्विन को एक विकेट मिला.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

अलास्डेयर इवांस आउट, स्कॉटलैंड को नौवां झटका

मोहम्मद शमी ने स्कॉटलैंड को नौवां झटका दिया है. अलास्डेयर इवांस आउट हो गये हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

सफ्यान शरीफ आउट, स्कॉटलैंड को आठवां झटका

सफ्यान शरीफ बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. ईशान किशन ने सफ्यान शरीफ को रन आउट कर दिया है. स्कॉटलैंड को आठवां झटका लगा है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

कैलम मैकलियोड आउट, स्कॉटलैंड को सातवां झटका

कैलम मैकलियोड को मोहम्मद शामी ने बोल्ड कर दिया है. स्कॉटलैंड को सातवां झटका लगा है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

क्रिस गीव्स आउट, स्कॉटलैंड को छठा झटका

क्रिस ग्रीव्स को रविचंद्रन अश्विन ने आउट कर दिया है, इस प्रकार स्कॉटलैंड को छठा झटका लगा है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड को पांचवां झटका, रवींद्र जडेजा ने लिक्स को किया आउट

माइकल लिक्स आउट हो गये हैं. रवींद्र जडेजा ने लिक्स को आउट किया है. लिक्स 21 रन बनाकर खेल रहे थे. जडेजा ने तीन विकेट चटकाए.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

10 ओवर में स्कॉटलैंड ने बनाए 44 रन

स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं. रवींद्र जाडेजा ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों का आउट किया. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने एक एक विकेट चटकाए.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड को चौथा झटका, मैथ्यू क्रॉस आउट

रवींद्र जाडेजा ने स्कॉटलैंड को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं. जाडेजा ने मैथ्यू क्रॉस को भी आउट कर दिया है. स्कॉटलैंड को यह तीसरा झटका लगा है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

रिची बेरिंगटन आउट, स्कॉटलैंड को तीसरा झटका

रवींद्र जडेजा ने स्कॉटलैंड को तीसरा झटका दिया है. रिची बेरिंगटन आउट हो गये हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

जॉर्ज मुन्से आउट, स्कॉटलैंड को दूसरा झटका

सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से आउट हो गये हैं. स्कॉटलैंड को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया है. मुन्से 24 रन बनाकर आउट हुए हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड को पहला झटका, कोएत्जर आउट

कप्तान काइल कोएत्जर आउट हो गये हैं. बुमराह ने काइल कोएत्जर को बोल्ड किया है. भारत को पहली सफलता मिली है. कोएत्जर एक रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी शुरू, मुन्से-कोएत्जर क्रीज पर

जॉर्ज मुन्से और कप्तान काइल कोएत्जर क्रीज पर मौजूद हैं, स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. भारती की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह लेकर आए हैं.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत की प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, सफ्यान शरीफ, अलास्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करेगी स्कॉटलैंड

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में वरूण चक्रवर्ती को गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

भारत की संभावित एकादश

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

9:59 PM. 5 Nov 21 9:59 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड की संभावित एकादश

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, सफ्यान शरीफ, अलास्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील.

5:58 PM. 5 Nov 21 5:58 PM. 5 Nov

स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत का अहम मुकाबला 

दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में आज स्कॉटलैंड के साथ भारत का अहम मुकाबला है. भारत को इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रह पायेगी. विराट कोहली एंड कंपनी के लिए इसके बाद नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत चाहिए.

मुख्य बातें

T20 World Cup, India vs Scotland: दुबई में आज स्कॉटलैंड के साथ हुए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और स्कॉटलैंड को 85 रन पर समेटा. जवाब में भारत ने 6.3 ओवर में ही 89 रन बनाकर जीत दर्ज की. केएल राहुल ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >