IND vs PAK Asia Cup Highlights: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 8 विकेट से जीता मुकाबला

India A vs Pakistan A Highlights: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में बुधवार को भारत ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर अपने विजयी रथ को जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 206 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे साई सुदर्शन की शानदार 104 रनों की पारी के दम पर टीम ने आसानी से हासिल किया. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. अब भारतीय टीम 21 जुलाई को बांग्लादेश-ए टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी.

Live Updates
2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 206 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे साई सुदर्शन की शानदार 104 रनों की पारी के दम पर टीम ने आसानी से हासिल किया. यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. यश ढुल की कप्तानी में भारत ए की युवा टीम लगातार छठे मैच में जीती है. भारत ने ग्रुप राउंड में इससे पहले यूएई और नेपाल को हराया था. अब भारतीय टीम 21 जुलाई को बांग्लादेश-ए टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी.

2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत को लगा दूसरा झटका, निकिन जोस आउट

31वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. निकिन जोस 64 गेंदों पर 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोस को मेहरान मुमताज ने बोल्ड किया. दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले यश ढुल क्रीज पर आए हैं.

2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया ने 19 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 का आकड़ा पार कर लिया. भारतीय ओपनर साई सुदर्शन ने अर्धशतक जमाया है. सुदर्शन फिलहाल 61 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ निकिन जोस 37 गेंदों पर 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

12वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा 28 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मुबासिर खान ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज निकिन जोस क्रीज पर आए हैं.

2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत ने 10 ओवर में बनाये 52 रन

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बिना कोई नुकसान 52 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 19 और साई सुदर्शन 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

2:29 AM. 20 Jul 23 8:59 PM. 19 Jul

Asia Cup India vs Pakistan Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक और सुदर्शन क्रीज पर

पाकिस्तान के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन क्रीज पर आए हैं. वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर पहला ओवर करेंगे.

मुख्य बातें

India A vs Pakistan A Highlights: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में बुधवार को भारत ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर अपने विजयी रथ को जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 206 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे साई सुदर्शन की शानदार 104 रनों की पारी के दम पर टीम ने आसानी से हासिल किया. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. अब भारतीय टीम 21 जुलाई को बांग्लादेश-ए टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >