IND vs NZ: रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच पर छाये संकट के बादल...सामने आयी बड़ी वजह!

India vs New Zealand T20, Jharkhand Weather News : रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच होना है वहीं इस मैच पर मौसम का असर पड़ सकता है.

India vs New Zealand T20 : टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर को जयपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 से मैच से होगी. पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला भी शुरु हो गया हैं. वहीं सीरीज का दूसरा मैच झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को होना है पर इस मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

बता दें कि तमिलनाडु में आये साइक्लोन के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. शनिवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और आकाश में बादल छाये रहे. यह स्थिति 19 नवंबर तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 और 15 नवंबर को राज्यभर में बारिश हो सकती है. वहीं, 16 से 19 नवंबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे. राजधानी में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 19 नवंबर को ही भारत-न्यूजीलैंड का टी-20 मैच निर्धारित है. मैच पर भी मौसम का असर पड़ सकता है.

Also Read: हॉलीवुड एक्टर ने धोनी की तस्वीर शेयर कर फैंस को किया हैरान, माही की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

मालूम हो कि 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. विराट ने वर्ल्ड कप से पहले ही टूर्नामेंट के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

टी20 सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >