Ind vs NZ Highlights: रोहित शर्मा की सेना ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत का यह दूसरा चैंपियंस ट्रॉफी है. भारत ने कीवियों से 25 साल पुराना बदला चुकाया है जब इसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था. उस समय कप्तान सौरव गांगुली थे. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 252 रनाें का लक्ष्य रखा. भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 49 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. रोहित ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद सभी बल्लेबाजों ने शानदार योगदान दिया और शुरू से ही मैच को अपनी पकड़ में रखा. इससे पहले गेंदबाजों ने कीवियों को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया. स्पिनरों का जादू चला और वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए.
Ind vs NZ Highlights: भारत के सिर सजा चैंपियंस ट्रॉफी का ताज, दुबई में दहाड़े इंडियंस
Ind vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर चैंपियसं ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया. 2000 में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उस समय भारत 4 विकेट से हारा था और अब भारत 4 विकेट से जीता है.

Champions Trophy 2025 FINAL Ind Vs NZ
भारत ने दूसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, रोहित ने की धोनी की बराबरी
टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया है. भारत ने 2013 के बाद दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है. कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक ने 252 रनों के लक्ष्य का हासिल करने में काफी मदद की. यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है. फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये. अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया. केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया.

IND vs NZ Live Score:हार्दिक पांड्या आउट, लेकिन भारत जीत के करीब
भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बेहद करीब है. इस बीच, हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं और उनकी जगह बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं.
IND vs NZ Live Score: भारत को 5वां झटका, अक्षर पटेल आउट
टीम इंडिया को 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. अक्षर पटेल 29 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और एक छक्का जमाया. भारत का स्कोर 5 विकेट पर 203 रन है.
IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, अय्यर आउट
टीम इंडिया को 39वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. श्रेयस अय्यर 48 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. अय्यर ने 62 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और दो छक्के लगाए. 39 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन है.
IND vs NZ Live Score:शतक से चूके रोहित, भारत को तीसरा झटका
टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है. रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं. तीन विकेट गंवाने के बाद भारत थोड़े दबाव में आ गया है. नये बल्लेबाज के रूप में बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं. वह श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे.