IND vs NZ 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से रौंदा, 3-0 से सीरीज पर कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रन से रौंदकर तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाये. फिर न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया.

Live Updates
4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

रोहित-राहुल की जोड़ी ने पहले ही सीरीज में दिखाया जलवा

विराट-शास्त्री युग की समाप्ति के बाद टीम इंडिया में रोहित-राहुल युग की शुरुआत हो गयी है. अपने पहले ही सीरीज में इस जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है. मालूम हो टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को टी20 टीम का कप्तान और राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया है.

4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

न्यूजीलैंड की ओर से गप्टिल ने बनाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड की ओर से एक मात्र बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया. गप्टिल ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. गप्टिल को छोड़ दें, तो न्यूजीलैंड के कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को भी नहीं छुआ.

4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

अक्षर पटेल ने चटकाये 3 विकेट

भारत की जीत में अक्षर पटेल की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 3 ओवर में 9 रन देकर तीन बल्लेबाजों का आउट किया. जबकि हर्षल पटेल ने अपने दूसरे मैच में 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिये. दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिये.

4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी20 में 73 रन से हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाये. फिर न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया.

4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

न्यूजीलैंड को 9वां झटका, सोढ़ी 9 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 9वां झटका लगा. सोढ़ी को हर्षल पटेल ने 9 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

4:10 AM. 22 Nov 21 10:40 PM. 21 Nov

न्यूजीलैंड को 8वां झटका, एडम मिल्ने 7 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 16वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने को 7 के स्कोर पर आउट किया. यह वेंकटेश का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट है.

मुख्य बातें

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रन से रौंदकर तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाये. फिर न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >