India vs New Zealand 2nd Test Score: टीम इंड‍िया हुई पस्त, विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट

India vs New Zealand 2nd Test Score: टीम इंड‍िया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है. जानें मैच का अपडेट

India vs New Zealand 2nd Test Score: टीम इंड‍िया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में जारी है. शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही है. भारतीय टीम ने पहली पारी में लंच तक 107 रन बना लिए हैं, जबकि उसके 7 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं. मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 259 रन बनाए. स्टेडियम में हजारों की संख्या में आए विराट कोहली के फैंस को निराशा हाथ लगी. वे केवल नौ गेंद खेल सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए.

वाशिंगटन सुंदर ने झटके 7 विकेट

ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड के 59 रन पर सात विकेट झटके. गुरुवार को खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 1 विकेट पर 16 रन बना लिये थे. दिन का खेल समाप्त होने पर शुभमन गिल नाबाद 10 और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. इसके बाद शुक्रवार को टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई.

Read Also : Ind vs Nz 2nd Test: भारत घबराया हुआ है, गावस्कर का बड़ा बयान

कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह बनाने वाले ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने करीब ढाई साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इससे पहले उनके नाम 4 टेस्ट में 6 विकेट थे. भारत के लिए अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने 64 रन देकर तीन विकेट लिये. भारतीय सरजमीं पर यह पहली बार है जब किसी टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दायें हाथ के ऑफ स्पिनरों ने झटके हो.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Ind vs Nz, 2nd Test: सुंदर की ‘Beauty’, रचिन हुए Bold

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >