IND vs NZ Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए बनाए 129 रन, भारत की पहली पारी में 345 रन

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 345 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं.

Live Updates
10:07 PM. 26 Nov 21 4:37 PM. 26 Nov

दूसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड ने बनाए 129 रन

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए है. भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम ने 129 रन की साझेदारी की. यंग ने 75, जबकि लाथम ने 50 रन बना लिए हैं.

7:55 PM. 26 Nov 21 2:25 PM. 26 Nov

न्यूजीलैंड का स्कोर – 72/0

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में शानदार शुरुआत की है. कीवी टीम ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं. विल यंग 34 और टॉम लैथम 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

7:55 PM. 26 Nov 21 2:25 PM. 26 Nov

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और टॉस लाथम और विल यंग बल्लेबाजी करने उतरे हैं.सात ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है. लैथम पांच और विल यंग दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:55 PM. 26 Nov 21 2:25 PM. 26 Nov

345 पर सिमटी भारत की पहली पारी 

श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 345 रन बनाए हैं.भारत की पहली पारी 111.1 ओवरों में 345 रनों पर सिमट गई है. ईशांत शर्मा आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. इस पारी में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा, वहीं रवीन्द्र जडेजा ने अर्धशतक लगाया.

7:55 PM. 26 Nov 21 2:25 PM. 26 Nov

लंच तक भारत का स्कोर – 339/8

लंच तक भारत का स्कोर आठ विकेट पर 339 रन है. रविचंद्रन अश्विन 38 और उमेश यादव चार रन बनाकर क्रीज पर हैं.

7:55 PM. 26 Nov 21 2:25 PM. 26 Nov

भारत को बैक टू बैक लगे दो झटके 

97वें ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साउदी ने श्रेयस अय्य को आउट कर अपनी टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई. वहीं श्रेयस के बाद अक्षर पटेल भी चलते बने. टीम साउदी ने भी उनको पवैलियन का रास्ता दिखाया.फिलहाल भारत को स्कोर – 319/ 8 है.

मुख्य बातें

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 345 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >