India vs New Zealand Day 3: अक्षर पटेल का ‘पंच’, भारत को पहली पारी में 49 रन की बढ़त

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 49 रनों की बढ़त बना लिया है. भारत की पहली पारी 345 रन पर खत्म हो गयी थी. जबकि न्यूजीलैंड 296 पर आउट हो गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 14 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने कुल 63 रन की बढ़त बना ली है. पहली पारी में भारत को 49 रन की बढ़त मिली. जबकि तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिये हैं. क्रिज पर पुजारा 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर जमे हुए हैं.

10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

जैमीसन ने टेस्ट में लिया सबसे तेज 50 विकेट

काइल जैमीसन ने टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. जैमीसन ने टेस्ट में केवल 9 मैच खेलकर अबतक 50 विकेट लिये हैं. जैमीसन ने शेन बॉन्ड के रिकॉर्ड को तोड़ा. बॉन्ड ने 12 मैचों में 50 विकेट चटकाये थे. जबकि सबसे तेज 50 विकेट की सूची में क्रिस मार्टिन भी शामिल हैं. मार्टिन ने 13 मैचों में 50 विकेट चटकाये थे.

10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत, गिल 1 रन बनाकर आउट

दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत हुई है. शुभमन गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. गिल को जैमीसन ने अपना शिकार बनाया.

10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

भारत की दूसरी पारी शुरू, गिल-मयंक की जोड़ी क्रिज पर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रिज पर जमे हुए हैं.

10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

न्यूजीलैंड पहली पारी में 296 पर ऑल आउट

भारत ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 296 पर ऑल आउट कर दिया और 49 रनों की बढ़त बना ली है. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 34 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट चटकाया. जबकि अश्विन ने 3 और जडेजा व उमेश यादव ने एक-एक विकेट चटकाये. न्यूजीलैंड की ओर से लैथम ने 95 और विल यंग 89 रन बनाये.

10:08 PM. 27 Nov 21 4:38 PM. 27 Nov

न्यूजीलैंड को पहली पारी में लगा 9वां झटका

न्यूजीलैंड को आर अश्विन ने पहली पारी में लगा 9वां झटका दिया. अश्विन ने जैमीसन को अपना दूसरा शिकार बनाया. जैमीसन ने 75 गेंदों में एक चौके की मदद से 23 रन बनाये.

मुख्य बातें

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 49 रनों की बढ़त बना लिया है. भारत की पहली पारी 345 रन पर खत्म हो गयी थी. जबकि न्यूजीलैंड 296 पर आउट हो गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >