India Vs England T20 Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हराया, आखिरी मैच जीत बचायी लाज

India Vs England T20: इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी-20 मुकाबले में 17 रन से हरा दिया है. लेकिन भारत ने 2-1 टी-20 सीरीज अपने नाम करली. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया. भारत की शुरुआत काफी खराब रही और तीन शीर्ष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक जड़ा. उन्होंने 55 गेंद पर 117 रन बनाये. 19वें ओवर में उनका विकेट भारत के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ.

Live Updates
4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

इंग्लैंड आखिरी मुकाबला 17 रन से जीता

तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से हरा दिया. हालांकि भारत ने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली. आज भारत अपने युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर था. इंग्लैंड ने मौके का फायदा उठाया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाये. भारत ने कड़ा मुकाबला किया और टीम 198 तक पहुंची. 19वें ओवर में सूर्यकुमार यादव का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था.

4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को सातवां झटका

इंग्लैंड के मोईन अली को सबसे बड़ी सफलता मिली है. सूर्यकुमार यादव शतक जड़कर आउट हो गये हैं. उन्होंने 55 गेंद पर 117 रन बनाये. अपनी पारी में सूर्या ने 14 चौके और छह छक्के लगाये. उनकी जगह क्रीज पर आवेश खान बल्लेबाजी करने आये हैं.

4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

रवींद्र जडेजा आउट, भारत को छठा झटका

रवींद्र जडेजा आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने हर्षल पटेल क्रीज पर आये हैं. जडेजा रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. उन्होंने चार गेंद पर सात रन बनाये.

4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

दिनेश कार्तिक आउट, भारत को पांचवां झटका

दिनेश कार्तिक डेविड विल्ली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये हैं. उन्होंने सात गेंद पर छह रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा शानदार टी-20 शतक 

सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक जड़ दिया है. यह टी-20 करियर का उनका पहला शतक है. यादव ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. सूर्यकुमार ने 48 गेंद पर 101 रन बनाये. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाये.

4:23 AM. 11 Jul 22 10:53 PM. 10 Jul

श्रेयस अय्यर आउट, भारत को चौथा झटका

श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 23 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में दो छक्के लगाये. आर टोप्ले की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप के पीछे उनका कैच पकड़ा. श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव के साथ चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. अय्यर की जगह बल्लेबाजी करने दिनेश कार्तिक क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

India Vs England T20: इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी-20 मुकाबले में 17 रन से हरा दिया है. लेकिन भारत ने 2-1 टी-20 सीरीज अपने नाम करली. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया. भारत की शुरुआत काफी खराब रही और तीन शीर्ष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक जड़ा. उन्होंने 55 गेंद पर 117 रन बनाये. 19वें ओवर में उनका विकेट भारत के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >