India vs England: 'हीरो नहीं बनने का', हेलमेट नहीं पहनने पर रोहित ने लगाई सरफराज की क्लास, दिल्ली पुलिस ने VIDEO किया शेयर

India vs England: सरफराज खान को डांट लगाते हुए कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, दिल्ली पुलिस ने उसक इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के लिए कर लिया.

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में नाबाद 40 रन का स्कोर बना लिया है और जीत से केवल 152 रन दूर है. इस बीच मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें फील्डिंग करते समय कप्तान रोहित शर्मा साथी खिलाड़ी सरफराज खान को क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल हेलमेट नहीं पहनने पर रोहित ने सरफराज की क्लास लगाई. अब रोहित की डांट वाले वीडियो को दिल्ली पुलिस ने शेयर कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया.

India vs England: रोहित शर्मा ने सरफराज की क्यों लगाई क्लास

दरअसल खेल के तीसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब कप्तान रोहित शर्मा ने सरफराज को मिड ऑफ से सिली मिड ऑफ पर फील्डिंग के लिए लगाया. लेकिन सरफराज बिना हेलमेट पहने फील्डिंग के लिए तैयार हो गए. इसी पर रोहित शर्मा ने उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दी, लेकिन सरफराज उन्हें उल्टा समझाने की कोशिश करने लगे. इसी पर कप्तान रोहित भड़क गए और उनसे कहा, ये भाई हीरो नहीं बनने का. उसके बाद सरफराज ने हेलमेट मंगाया. रोहित के रिएक्शन पर कमेंटेटर का भी बयान आया और वीडियो में मजे लेते हुए कमेंटेटर ने भी कहा, रोहित शर्मा यही कह रहे होंगे कि ये भाई हीरो नहीं बनने का. दरअसल यह वाकया इंग्लैंड की दूसरी पारी के 47वें ओवर में हुआ था.

India vs England: रोहित शर्मा के वीडियो को दिल्ली पुलिस ने किया शेयर

सरफराज खान को डांट लगाते हुए कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, दिल्ली पुलिस ने उसक इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के लिए कर लिया. दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, टू वीलर पर हीरो नहीं बनने का! हमेशा हेलमेट पहनने का! इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भारत और इंग्लैंड मैच का हैशटैग यूज किया और रोड सेफ्टी का भी हैशटैग में यूज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >