India vs England: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ऋषभ पंत का भावुक बयान, इंग्लैंड को हराकर शोकाकुल देश को देंगे खुशी

India vs England: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. 20 जून से 24 जून तक लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहले मुकाबले से पहले टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर भावुक बयान दे दिया है. मैच से पहले पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कहा, इस समय देश शोक में डूबा है. इंग्लैंड को हराकर देंगे खुशी.

India vs England: भारत के उप कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ी अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अपने दिमाग में रखेंगे और उन्होंने देश को खुशी देने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का वादा किया. अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान पिछले सप्ताह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या बोले पंत?

ऋषभ पंत ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘विमान (दुर्घटना) में जो कुछ हुआ, उससे पूरा भारत निराश है, लेकिन हम अपनी तरफ से सिर्फ यही कर सकते हैं कि हम भारत को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं.’’ विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में जो कुछ हुआ, उससे कारण लोग बहुत अधिक भावनाओं से गुजर रहे होंगे. हम देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं कि हम उन्हें कैसे खुश कर सकते हैं और यह हमेशा एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है.’’

हम अपना 200 प्रतिशत देने जा रहे हैं : पंत

पंत ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों से हमेशा जीत की उम्मीद की जाती है. ‘‘आप हर समय भारत को खुश रखना चाहते हैं लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह हर समय संभव नहीं है लेकिन मैं अपनी तरफ से यह वादा कर सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं और हम अपना 200 प्रतिशत देने जा रहे हैं ताकि देशवासियों को खुशी दे सकें.’’

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट – 20- 24 जून (हेडिंग्ले, लीड्स)
दूसरा टेस्ट – 2-6 जुलाई (एजबेस्टन, बर्मिंघम)
तीसरा टेस्ट – 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स, लंदन)
चौथा टेस्ट – 23- 27 जुलाई (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
पांचवां टेस्ट – 31 जुलाई- 04 अगस्त (केनिंग्टन ओवल, लंदन)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >