IND vs AUS, 3rd Test, Day 5: खराब रोशनी के कारण तीसरा टेस्ट ड्रॉ, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से कराई वापसी

IND vs AUS, 3rd Test, Day 5: पांचवें दिन भारत की पारी 260 रन पर समाप्त. ऑस्ट्रेलिया को 185 रन की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन पर ही 7 विकेट खोकर अपनी पारी घोषित कर दी. भारत को जीत के लिए 275 रन बनाने थे, लेकिन खराब रोशनी के कारण 2 ओवर का खेल हो पाया और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

IND vs AUS, 3rd Test, Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गाबा मैदान, ब्रिसबेन पर खेला जा रहा है. लगातार बारिश से प्रभावित इस मैच में आज बुधवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे. जबकि टीम इंडिया ने केएल राहुल, रवींद्र जडेजा के अर्द्धशतक और आकाशदीप की जुझारू पारी की बदौलत पहली पारी में 260 रन बनाए. आकाशदीप और बुमराह ने भारत के लिए फॉलोऑन को टालने में बड़ी भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 185 रनों की बढ़त मिली. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 89 रन पर ही उनके 7 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में भारत ने 2.1 ओवर में 8 रन बनाए थे कि खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया. लगभग 1 घंटे तक मौसम खराब रहने के कारण मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. 

भारतीय गेंदबाजों ने ढहाई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद बारिश ने एक बार फिर खलल डाला. बारिश रुकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी का आगाज किया. लेकिन बुमराह की शानदार गेंदबाजी का जवाब कंगारू बल्लेबाजों के पास नहीं था. ओपनर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को केवल 16 रन पर ही चलता कर दिया. उस्मान ख्वाजा 8 रन तो मार्नस 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 16 रन के स्कोर पर ही आकाशदीप ने भी अपना जलवा दिखाते हुए ओपनर नाथन मैक्सवीनी को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया. मैक्सवीनी के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए मिचेल मार्श भी 2 रन बनाकर आकाशदीप की गेंद पर ऋषभ के हाथों कैच आउट हुए.

पहली पारी के शतकवीर स्टीव स्मिथ भी नहीं चल सके और मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपनी तेज गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. 33 रन पर स्मिथ पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए. 6वें विकेट के लिए ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने 27 रन की साझेदारी की. लेकिन आज बुधवार को भारतीय गेंदबाज अपनी पूरी लय में दिखे. सिराज ने ट्रेविस हेड को भी आउट कर ऑस्ट्रेलिया को छठवां झटका दे दिया. ट्रेविस सिराज की गेंद को हिट करना चाह रहे थे, लेकिन गेंद लीडिंग एज लेते हुए सीधा सिर के ऊपर उठ गई और एक बार फिर ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं की. ट्रेविस 19 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आते ही तेज तर्रार पारी खेलने की कोशिश की और 10 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए. ऐसे ही एक शॉट के दौरान कमिंस जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच दे बैठे. ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की.

भारत को जीत के लिए बनाने थे 275 रन

भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 275 रन बनाने थे. ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे. मैच के पांचवां दिन मैदान पर खराब रोशनी की वजह से मैच को रोका गया तब भारत ने 2.1 ओवर में 8 रन बनाए थे. लगातार दो घंटे तक मौसम खराब रहने के कारण इस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

मैच का संक्षिप्त विवरण

पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शानदार शतक और एलेक्स कैरी के पचासे की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज करवा लिए. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा 10 रन के भीतर स्कोर करके आउट हो गए. केएल राहुल, रवींद्र जडेजा ने भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन फॉलोऑन के किनारे खड़ी टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने दसवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके बचाया. भारत ने पहली पारी में 260 रन बनाए थे.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >