Ind vs Aus: भारतीय महिला टीम की होली का रंग फीका, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में 6 विकेट से हराया

India Women vs Australia Women: वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर जीत का पंच लगाया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 278 का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 280 रन बनाकर हासिल कर लिया.

Live Updates
7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया

एलिसा हीली और कप्तान मेग लैनिंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लक्ष्य 278 रन को 49.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 280 रन बनाकर पूरा कर लिया. कप्तान मेग लैनिंग ने 107 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 97 रन बनायी. जबकि विकेट कीपर बल्लेबाज और टीम की उप कप्तान एलिसा हीली ने 72 रन की पारी खेली. भारत की ओर से वस्त्रकार ने दो, मेघना सिंह और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट चटकाये.

7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में चाहिए जीत के लिए 8 रन

मैच बेहद रोमांचक मुकाबले में है. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 8 रन चाहिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मेघना सिंह ने दिया. मेघना मेग लैनिंग को 97 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

बारिश थमते ही ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, एलिसे पेरी आउट

बारिश थमते ही ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा. एलिसे पेरी को वस्त्रकार ने 28 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. पेरी ने 51 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया.

7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रुका

बारिश का कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मैच रोकना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की पारी के 41वें ओवर की समाप्ति के बाद बारिश शुरू हुई, जिसके बाद मैच रोकना पड़ा. मैच रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41 ओवर में दो विकेट पर 225 रन है. क्रीज पर इस समय कप्तान मेग लैनिंग 73 और एलिसे पेरी 28 रन बनाकर जमी हुई हैं. पेरी ने 81 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके जमाये हैं.

7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, राचेल हेन्स 43 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. राचेल हेन्स 43 रन बनाकर आउट हुए. हेन्स को वस्त्रकार ने आपना शिकार बनाया. हेन्स ने 52 गेंदों का सामना की, जिसमें 5 चौके जमाये.

7:59 PM. 19 Mar 22 2:29 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, एलिसा हीली अर्धशतक जमाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली अर्धशतक जमाकर स्नेह राणा की शिकार हुईं. हीली ने 65 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाया.

मुख्य बातें

India Women vs Australia Women: वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर जीत का पंच लगाया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 278 का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 280 रन बनाकर हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >