Boxing day test ind vs aus : अजिंक्य रहाणे गेंदबाजों के कप्तान हैं, ईशांत शर्मा ने बतायी कप्तानी की खासियत...

India vs Australia 2nd Test : अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane ) की कप्तानी पर बयान देते हुए भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने कहा है कि वे एक अच्छे कप्तान हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि सीरीज के बाकी बचे मैचों में शानदार कप्तानी करेंगे.

Aus vs Ind 2nd test : अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर बयान देते हुए भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा है कि वे एक अच्छे कप्तान हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि सीरीज के बाकी बचे मैचों में शानदार कप्तानी करेंगे.

ईशांत शर्मा का कहना है कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे गेंदबाजों के कप्तान हैं और अपने शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन मैचों में अच्छी कप्तानी करेंगे. नियमित कप्तान विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौटने के कारण रहाणे बाकी तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे.

बाजू में चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर ईशांत ने ‘ ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,वह काफी चुप रहता है और आत्मविश्वास से ओतप्रोत है. मैं जरूर कहूंगा कि वह गेंदबाजों का कप्तान है. उन्होंने कहा , जब भी हमने साथ खेला है और विराट मैदान पर नहीं है तो वह मुझसे पूछता है कि कैसी फील्ड चाहिए. कब गेंदबाजी करना चाहते हो वगैरह. उन्होंने कहा , वह कभी आदेश नहीं देता. उसे अच्छी तरह से पता है कि उसे टीम से क्या चाहिए.

कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ रहाणे की कप्तानी में भारत ने दोनों टेस्ट जीते हैं. ईशांत ने कहा , आपको उसकी कप्तानी से पता चल जायेगा कि वह कैसा इंसान है. वह काफी शांत और स्थिर है. ऐसा नहीं है कि वह मजाकिया नहीं है. वह हमारे साथ काफी मजाक मस्ती करता है. वह दबाव के क्षणों में शांत रहता है.

उसके साथ तनाव नहीं रहता और वह गेंदबाजों से बखूबी संवाद करता है. विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा , अगर कोई साझेदारी बन रही है और फील्डरों के करने के लिए कुछ नहीं है तो ऐसे में एक खिलाड़ी की ऊर्जा सारा परिदृश्य बदल देती है. विराट ऐसी ऊर्जा का स्रोत है. उसकी ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >