ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, देखें कौन अंदर, कौन बाहर

ICC Men’s T20 World Cup 2022 फिटनेस हासिल करने के बाद जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है. जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप के लिए चार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. फिटनेस हासिल करने के बाद जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है. जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप के लिए चार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान

टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेट कीपर के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया है. जबकि बल्लेबाजों में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा को भी टीम में शामिल किया गया है.

टी20 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तन), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

ऑस्ट्रेलिया T20 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

Also Read: T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप टीम की घोषणा, डु प्लेसिस, ताहिर और क्रिस मॉरिस बाहर

दक्षिण अफ्रीका T20I के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

नोट: हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू शृंखला के दौरान कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >