भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, पहले ओडीआई में वेस्टइंडीज चारों खाने चित

IND-W vs WI-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 211 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस मैच में स्मृति मंधाना ने भी रिकॉर्ड पारी खेली.

IND-W vs WI-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है. कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 314 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज केवल 103 रन पर सिमट गई. स्टार बैट्समैन स्मृति मंधाना ने लगातार पांचवां अर्द्धशतक जड़ा. वे अपने शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी 91 रन की पारी ने की बदौलत भारत ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. तीन मैचों की सीरीज में भारत अब 1-0 से आगे है.

पहले एकदिवसीय मैच के सुपर मोमेंट्स

भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 211 रनों के भारी अंतर से हराया है. यह भारत की एकदिवसीय मैचों में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे बड़ी जीत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की थी, जब उसने 249 रन से मैच जीत था. भारत ने पाकिस्तान को भी 207 रनों से हराया है, जो उसकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है.  

इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की. यह उनकी लगातार पांचवीं पारी है, जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. इसके साथ ही स्मृति के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वे इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं. मंधाना ने 2024 में कुल 1602 रन बनाए हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड ऐसा है, कि एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने में पांच बल्लेबाजों की सूची में टॉप फाइव में तीन स्मृति के नाम पर हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने हवा मे छलांग लगाते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ा. कैरिबियाई पारी के 11वें ओवर में रेणुका ठाकुर की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने ऐसा सुपरमैन कैच पकड़ा कि जिसने भी देखा वह दंग रह गया. वेस्टइंडीज की आलिया एलीन 13 रन बनाकर खेल रही थीं और उन्होंने जोरदार शॉट लगाकर कप्तान कौर के सिर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत ने शानदार छलांग लगाकर गेंद को धर दबोचा. 

भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

वड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में कैरिबियन टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. लेकिन वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज का निर्णय भारी पड़ा और भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. ओपनर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारत को एक ठोस शुरुआत दिलाई. मंधाना ने 91 रन तो प्रतिका ने 40 रन बनाए. इनके अलावा हरलीन देओल (44 रन), कप्तान हरमनप्रीत कौर (34 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (31 रन) की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जैदा जेम्स ने 5 विकेट हासिल किए.  

रेणुका ठाकुर की शानदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज 315 रन का पीछा करने उतरी, लेकिन उसकी शरुआत बेहद खराब रही. ओपनर कियाना जोसेफ पहली ही गेंद पर रन आउट हो गईं. जबकि कप्तान हेली मैथ्यूज भी पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए चलती बनीं. 3 रन पर ही दो विकेट लेकर भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी. भारतीय गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के आगे कैरिबियाई बल्लेबाज पूरी तरह नतमस्तक नजर आए. वेस्टइंडीज की आधी टीम 26 रन पर ही आउट हो गई थी. विकेटकीपर शेमान कैम्पबेल (21 रन) और गेंदबाज एफी फ्लेचर (24 रन) ने कुछ संघर्ष करते हुए शर्मनाक हार को टालने की कोशिश की लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण वेस्टइंडीज 26.2 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गया. भारत की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच रेणुका ठाकुर ने 5 विकेट लिए. इनके अलावा प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट तो दीप्ति शर्मा और टिटास साधू ने 1-1 विकेट लिया.  

IND vs AUS: ‘बुमराह को बहुत देख चुका…’, चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शामिल किया धाकड़ बल्लेबाज, भारत के खिलाफ फुल कॉन्फिडेंट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >