फाइनल में भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका, विश्वकप पर रहेंगी नजरें, कैसी है दोनों टीमों की तैयारी?

IND W vs SL W Final: भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज का फाइनल खेलेगी. भारत को लीग चरण में एकमात्र हार श्रीलंका से मिली थी, लेकिन वह तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहा. फाइनल जीतना दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि यह वनडे विश्व कप की तैयारी में मदद करेगा.

IND W vs SL W Final: भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो में होने वाले त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हर विभाग में दमदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. इस श्रृंखला में भारत को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हालांकि टीम ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और लीग चरण में चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही.

श्रीलंका दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपना अभियान चार मैचों में एक सफलता के साथ तीसरे और आखिरी पायदान पर खत्म किया. इस मुकाबले को जीतना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे इस साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी.

भारतीय टीम की ताकत बल्लेबाजी

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक (123) सहित 67 की औसत से अब तक 201 रन बनाये हैं. प्रतिका रावल (164), स्मृति मंधाना (148) और दीप्ति शर्मा (126) ने भी बल्ले से प्रभावी योगदान दिये हैं. दीप्ति की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 रन की पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की और यह भी जता दिया कि जरूरत पड़ने पर टीम का निचला क्रम भी बल्ले से प्रभावी योगदान दे सकता है.

कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रृंखला में बल्ले से अबतक की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी. हरमनप्रीत ने अब तक नाबाद 41, 30 और 28 रन की उपयोगी पारियां खेली है लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही है. स्नेह राणा भारत की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुई है. दायें हाथ की इस स्पिनर ने अब तक 11 विकेट चटकाये है जिसमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेना भी शामिल है.

श्रीलंकाई टीम के स्टार परफॉर्मर

वहीं श्रीलंका की टीम एक बार फिर से हर्षिता समरविक्रमा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. उन्होंने लीग चरण में 53 रन की पारी खेल भारत के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी. इस 26 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक की मदद से 177 रन बनाये है. श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी है. उन्होंने 88 रन बनाने के साथ पांच विकेट लिये थे. वह फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ना चाहेंगी. श्रीलंकाई गेंदबाजों में देवमी विहंगा (नौ विकेट) का सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. भारतीय बल्लेबाजों ने हालांकि दोनों मैचों में इस ऑफ स्पिनर को हावी होने का मौका नहीं दिया.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस, शुचि उपाध्याय.

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा.

मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.

इन चार शहरों में रीशेड्यूल हो सकता है IPL 2025, BCCI इस योजना पर कर रहा काम

टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान कौन? अनिल कुंबले की च्वाइस; गिल या पंत नहीं बल्कि यह खिलाड़ी

‘डॉक्टर बनना था, लेकिन…’ पूर्व सुरक्षाकर्मी ने खोल दिया हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा, कहा- पाकिस्तान में हैं 10 लाख आतंकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >