IND vs SA: तिलक वर्मा का नाबाद शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया

IND vs SA: भारत और द. अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 11 रनों से जीत दर्ज की. भारत के 219 रन के जवाब में द. अफ्रीका 208 रन ही बना सका. तिलक वर्मा ने नाबाद शतक बनाया.

IND vs SA: सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में भारत और द. अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में भारत ने द. अफ्रीका को 11 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. सेंचुरियन के मैदान पर द.अफ्रीका ने टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. जवाब में द. अफ्रीका 207 रन ही बना सका. भारत के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद शतक लगाया. द. अफ्रीका की तरफ से पारी के अंत में मार्को जानसेन ने तेज तर्रार पारी खेलकर जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाई. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया.

तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की शानदार साझेदारी

भारतीय पारी में पिछले मैच की तरह संजू सैमसन इस मैच में भी बिना खाता खोले मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए. लेकिन दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. तिलक ने नाबाद रहते हुए आठ चौके और 7 छक्के के साथ 56 गेंदों में 107 रन बनाए. अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये. तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये. उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े. 

बीच के ओवरों में केशव महाराज ने रनगति पर अंकुश लगाने की कोशिश की लेकिन तिलक ने आखिरी छह ओवरों में 22 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को 219 रन के स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर नाकाम रहे और मात्र 1 रन बना सके. मैच में डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह ने अंत में तिलक वर्मा का बखूबी साथ दिया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. द. अफ्रीका ने अपने छह खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवाई. भारतीय बल्लेबाजों ने कोएट्जी को निशाना साधते हुए उनके तीन ओवर में 51 रन ठोंक डाले. केशव महाराज और एंडिल सिमलेन सबसे सफल रहे, उन्होंने 2-2 विकेट लिए.

अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी के सामने अफ्रीका पस्त

दूसरी पारी में 220 रन का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम के ओपनर्स ने तेज शुरुआत की. रिकी रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स ने पहले पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की. भारत को पहली सफलता अर्शदीप ने रिकेलटन को बोल्ड कर दिलाई. रीजा हेंडरिक्स को वरूण चक्रवर्ती ने पगबाधा आउट किया. दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. कप्तान एडेन माक्ररम और ट्रिस्टन स्टब्स भी ज्यादा नहीं चल पाए. 

Arshdeep singh. Image: bcci/x

हालांकि हेनरी क्लासेन और मार्को जानसेन ने मध्यक्रम में द. अफ्रीका के लिए तेज पारी खेलने का प्रयास किया. क्लासेन ने चक्रवर्ती को तीन छक्के जड़कर भारतीय खेमें खलबली मचा दी लेकिन उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी. मार्को जानसेन हालांकि आक्रामक इरादों से ही आये थे. उन्होंने 17 गेंद में पांच छक्के और चार चौकों की मदद से अपनी टीम को मैच में लौटाने की कोशिश की. लेकिन अर्शदीप सिंह ने जानसेन को तीन गेंद बाकी रहते पगबाधा आउट करके भारत को चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अपराजेय बढत दिला दी. भारत की ओर से अर्शदीप ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. अर्शदीप ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया.  

चार मैचों की सीरीज में भारत ने पहला और तीसरा मैच जीत कर सीरीज में 2-1 से लीड ले ली है. अब सीरीज का चौथा और आखिरी मैच कल शुक्रवार को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >