IND vs SA: सेंचुरियन की पिच में रहेगी गति और उछाल, क्या है टीम इंडिया की तैयारी

IND vs SA: चार टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा. पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया तीसरे मैच के लिए उतरेगी.

IND vs SA: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. पिछले मैच में भारतीय टीम लड़खड़ा गई थी. तेज गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम संघर्ष करती रही. भारत की चिंता का सबब उसके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म है चूंकि सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी ग्कबेरहा की पिच की ही तरह तेज और उछाल भरी है. भारत ने 2009 के बाद से सेंचुरियन में सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और 2018 में खेले गए इस मैच में भारत छह विकेट से हार गया था. उस टीम में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हार्दिक पंड्या मौजूदा टीम में है. 

शीर्षक्रम को देनी होगी ठोस शुरुआत

दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था और भारतीय टीम छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी थी. शीर्षक्रम में अभिषेक शर्मा लगातार नाकाम रहे हैं. अभिषेक ने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं और 170 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल है.  इससे पहले कि टीम प्रबंधन संयोजन में बदलाव की सोचे, उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी. ओपनिंग करने के लिए संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा को उतारा जा सकता है और रमनदीप सिंह मध्यक्रम में उतर सकते हैं.

Abhishek sharma walks off the field after losing his wicket in durban, south africa. Pti

सीनियर बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या और रिंकू सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा . सूर्यकुमार और रिंकू लय में नहीं है जबकि पंड्या ने दूसरे मैच में 39 रन बनाने के लिये 45 गेंदें खेल डाली. उन्हें पहला चौका जड़ने के लिये 28 गेंद तक इंतजार करना पड़ा. इन तीनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जबकि सैमसन को पिछले मैच की नाकामी भुलाकर बड़ी पारी खेलनी होगी. सैमसन दूसरे टी20 में शून्य पर ही चलते बने थे.

तेज गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डरबन में 25 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन दूसरे मैच में 41 रन दे डाले और मात्र एक विकेट ही निकाल सके. उनके तीसरे और चौथे ओवर में 28 रन आए. ट्रिस्टन स्टब्स ने उनकी गेंदों पर चार चौके लगाये. उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा वरना उनकी जगह यश दयाल या विशाख विजयकुमार को मौका मिल सकता है. हालांकि अर्शदीप भारत के लिए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं और युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों से बस 7 विकेट दूर हैं. पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है. वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे.

तीसरे टी20 के लिए टीमें:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक. आवेश खान, यश दयाल.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स.

मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा.

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >