IND vs SA: संजू सैमसन ने की छक्कों की बरसात, पहले मैच में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की. संजू ने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 107 रनों की अपनी पारी में 10 छक्के लगाए. भारत के रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए. भारत की टी20 में यह लगातार 11वीं जीत है.

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के किंग्समीड, डरबन में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने धुआंधार शतक लगाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का रुख अपनाया. ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की. लेकिन बीता दिन संजू सैमसन का ही था. संजू ने 50 गेंद पर 107 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए. उनका यह दो मैचों में लगातार दूसरा शतक है. सैमसन से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसेयु कर चुके हैं. भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए. संजू की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संजू सैमसन के दमदार कंधों पर भारतीय पारी

कप्तान सूर्य कुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. पहला विकेट गिरने के बाद उतरे कप्तान ने संजू सैमसन के साथ 41 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी की. भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 56 रन बनाए. सैमसन ने स्पिनर नकाबायोमजी पीटर पर लगातार दो छक्कों के साथ 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. सैमसन ने महाराज पर छक्के के साथ 11वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. सैमसन ने 13वें ओवर में सिमेलेन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा जबकि तिलक वर्मा ने भी अगले ओवर में क्रूगर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम के 150 रन पूरे किए. वर्मा ने 18 गेंद में 33 रन बनाए. हालांकि भारत के अंतिम के बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल सके और भारतीय टीम अंतिम छह ओवर में 40 रन ही बना सकी. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोएट्जी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मार्को यानसेन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया.

रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

भारत के 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम वरुण चक्रवर्ती और बिश्नोई के तीन-तीन विकेट की धारदार गेंदबाजी के सामने 17.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई. तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका ने पहले ओवर में ही कप्तान एडेन मारक्रम का विकेट गंवा दिया. वे अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद विकेटकीपर सैमसन को कैच थमा बैठे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन 25 रन, गेराल्ड कोएट्जी 23 रन और सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 21 रन ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. द. अफ्रीका टीम ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 49 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में 89 रन की दरकार थी और टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी.

भारत और द. अफ्रीका मैच के दौरान गेंदबाजी करते भारतीय टीम के गेंदबाज. इमेज-एक्स

क्लासेन और डेविड मिलर 18 ने द. अफ्रीका की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन चक्रवर्ती और बिश्नोई ने सटीक गेंदबाजी के सामने नाकाम रहे. चक्रवर्ती ने इन दोनों बल्लेबाजों को तीन गेंद के भीतर आउट करके दक्षिण अफ्रीका की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया. रवि बिश्नोई ने भी एक ही ओवर में पैट्रिक क्रूगर और एंडिले सिमेलेन को आउट कर दिया जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 86 रन से सात विकेट पर 93 रन हो गया. द. अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में ही 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत ने 61 रन से पहला टी20 जीत लिया. 

चार टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच में जीत के बाद भारतीय टीम अगला मैच कल 12 नवंबर के सेट जॉर्ज ओवल में खेलेगी. ग्केरबगहा में भारतीय टीम लगातार 12वीं जीत दर्ज करना चाहेगी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >