IND vs SA: “संजू और तिलक तो रोके नहीं रुक रहे थे”, खुशी से गदगद लक्ष्मण ने बांधे तारीफ के पुल

IND vs SA: भारत और द. अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) की धुआंधार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 283 रनों का आंकड़ा छुआ. भारत ने यह मैच 135 रनों से जीता. इस जीत से टीम इंडिया ने सीरीज को भी 3-1 से जीत लिया जीत के बाद कोच वीवीएस लक्ष्मण ने संजू और तिलक के साथ टीम इंडिया की तारीफ की.

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जीत को विशेष करार दिया. भारत ने शुक्रवार को यहां चौथे और अंतिम मैच में 135 रन से जीत दर्ज करके चार मैच की श्रृंखला 3-1 से जीती. इस श्रृंखला में बल्लेबाज तिलक वर्मा और संजू सैमसन के साथ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

टी20 टीम के कोच लक्ष्मण ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिस तरह से हमारे खिलाड़ी पूरी श्रृंखला में खेले उससे मुझे वास्तव में उन पर बहुत गर्व है. श्रृंखला में 3-1 से जीत विशेष प्रयास का परिणाम है. सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कप्तानी की. संजू सैमसन और तिलक ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन असाधारण रहा. उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाया, उससे मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है. इस यादगार जीत के लिए बधाई.

चौथे मैच में भारतीय टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. संजू और तिलक ने मात्र 93 गेंद में 210 रन की साझेदारी की. 

टीम इंडिया ने अपनी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया. भारत ने इस मैच में 23 छक्के लगाए.

283 रन भारतीय टीम का विदेशी धरती पर बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है 

टी20 मैचों में द. अफ्रीका को अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.

कप्तान सूर्यकुमार ने सीरीज जीत को बताया विशेष

कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सीरीज में जीत को विशेष बताया. ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शाबाश मेरे साथियों. हर किसी को बधाई. हर कोई जानता है कि विदेशों में सीरीज जीतना कितना मुश्किल है. प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई. प्रत्येक खिलाड़ी को श्रेय जाता है. हमने टीम के रूप में यह श्रृंखला जीती है. सूर्य ने कहा कि यह जीत विशेष है और मुझे पूरा विश्वास है कि हर कोई इससे खुश होगा. इसके साथ ही हमें यहां काफी कुछ सीखने को भी मिला जो आगे काम आएगा. जो साथी अब घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे उन्हें शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >