IND vs SA: तीसरे टी20 में अर्शदीप पर रहेगी नजर, रिकॉर्ड बनाने का है मौका

IND vs SA: भारत और द. अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज सेंचुरियन में खेला जाएगा. इस मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के पास सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है. मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी के बारे में भी बात रखी.

IND vs SA: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. वे टी20 में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अर्शदीप मात्र 58 मैचों में ही 89 विकेट हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत अपना स्थान जसप्रीत बुमराह के साथ साझा करते हैं. बुमराह के नाम पर भी 89 विकेट हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 96 विकेट लिए हैं जबकि दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 90 विकेट लिए हैं. अर्शदीप अगर इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे दूसरे स्थान पर पहुंच सकते है. वैसे चहल भी अभी टी20 नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप के पास इसी सीरीज में पहले नंबर पर पहुंचने का भी अच्छा मौका है. 

Arshdeep singh. Image: arshdeep/x

डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए शांत होना बहुत जरूरी: अर्शदीप

भारत और द. अफ्रीका के बीच चार टी20 मैच की सीरीज जारी है. भारत और द. अफ्रीका 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर हैं. इस सीरीज का तीसरा मैच आज सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा. भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी20 मैच से पहले अपनी बात रखी. अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेरी रणनीति परिस्थितियों और विकेट पर निर्भर करती है. मैं इस पर गौर करता हूं कि हमें विकेट लेने की जरूरत है या रन प्रवाह पर अंकुश लगाने की. उन्होंने कहा कि दबाव की परिस्थितियों में चीजों को सरल बनाए रखना जरूरी होता है.  

पहले टी20 मैच में अर्शदीप ने किफायती गेंदबाजी की, लेकिन दूसरे टी20 में अर्शदीप थोड़े महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दे दिए. मैच के अंतिम ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्शदीप की गेंद पर 4 चौके लगाए. डेथ ओवर में उन्होंने ज्यादा रन दे दिए थे. डेथ ओवर को लेकर अर्शदीप ने कहा कि डेथ ओवरों की गेंदबाजी में कुछ दिन आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं जबकि कुछ दिन ऐसा नहीं होता है. हमें शांतचित्त बने रहना होता है. हमें डेथ ओवरों का की गेंदबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोचना होता है. हम चीजों को सरल बनाए रखने का प्रयास करते हैं. शांतचित्त बने रहने से ही उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में डेथ ओवरों का विशेषज्ञ बनने में मदद मिली.

तीसरे टी20 के लिए भारतीय स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >