IND vs SA: चक्रवर्ती की गेंदबाजी नहीं आई काम, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया

IND vs SA: गक्बेरहा में वरुण चक्रवर्ती ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके. लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर किया.

IND vs SA: स्पिनरों की मददगार पिच पर भारतीय बल्लेबाज द. अफ्रीका में भी संघर्ष करते नजर आए. सेंट जॉर्ज ओवल, गक्बेरहा में भारतीय टीम दूसरे टी20 मुकाबले में काफी धीमा खेली. पिछले दो मैचों में शतक जड़ने वाले संजू सैमसन खाता खोले बगैर बोल्ड हो गए. ओपनर अभिषेक शर्मा ने कोएट्जी पर चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला लेकिन शॉटपिच गेंद को हवा में लहराकर यानसेन को कैच थमा बैठे. भारतीय पारी में सबसे सफल हार्दिक पांड्या रहे. 

पांड्या की संघर्षपूर्ण पारी

अनुभवी हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन का योगदान दिया. उन्होंने 45 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले ओवर से ही शिकंजा कसे रखा और शुरुआती चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान सूर्य कुमार यादव, बल्लेबाज तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी संघर्ष करते नजर आए. अक्षर पटेल संभलकर खेल रहे थे, लेकिन 12वें ओवर में बदकिस्मत तरीके से रन आउट हो गये. अक्षर ने 27 रन बनाए. भारतीय पारी में अर्शदीप ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए. द. अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन, कोएट्जी, एडेन मारक्रम, नकाबायोमजी पीटर, एंडिले सिमेलेन ने एक-एक विकेट चटकाये.

द. अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रियान रिकल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने दक्षिण अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलायी. अर्शदीप ने हालांकि अपनी धीमी गेंद पर रिकल्टन की 13 रन की पारी को रिंकू के हाथों कैच कराकर खत्म किया. चक्रवर्ती ने छठे ओवर में कप्तान मारक्रम और आठवें ओवर में हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दोहरी सफलता हासिल की. वहीं अक्षर ने 10वें ओवर में सिर्फ दो रन दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी के बीच में तीन विकेट पर 57 रन बनाये. भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.

Varun chakravarthy celebrates after taking wicket. Image: pti

वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी पर स्टब्स की जिताऊ पारी

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 17 रन पर पांच विकेट लिए एक समय पर स्पिनर वरुण ने चार गेंद के अंदर यानसेन, हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर को चलता कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी. यानसेन और मिलर बोल्ड हुए तो वहीं क्लासेन का कैच रिंकू सिंह ने लपका. लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टब्स ने 41 गेंद की नाबाद पारी द. अफ्रीका को जीत दिलाई. स्टब्स ने अपनी पारी में सात चौके की मदद से 47 रन बनाने के साथ आठवें विकेट के लिए गेराल्ड कोएट्जी के साथ 20 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी से टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया. कोएट्जी ने नौ गेंद में नाबाद 19 रन की आक्रामक पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद 19 ओवर में सात विकेट पर 128 बनाकर पिछले 11 मैचों से इस प्रारूप में चले आ रहे जीत के क्रम को रोक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >