IND vs PAK T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला

स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालीफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी.

ICC Mens T20 World Cup 2021 भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टी20 विश्व कप में खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बना.

प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है. स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालीफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी.

Also Read: IND vs PAK: पाकिस्तान की जीत के हीरो बाबर आजम का बैड ब्वॉय चेहरा फिर आया सामने, गर्लफ्रेंड ने लगाया गंभीर आरोप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल इससे पहले सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला था जिसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था.

विज्ञप्ति के अनुसार, 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ 24 अक्टूबर को हुआ बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है. इसने भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2016 आईसीसी विश्व टी20 सेमीफाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत और पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में दो साल बाद आमने सामने थी.

भारत और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ की थी जिसमें बाबर आजम की टीम ने विराट कोहली की टीम को 10 विकेट से हराया था. भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि भारत ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >