शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी को बताया भारत का अगला स्टार, क्रिकेट जगत में मची खलबली

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान आज रविवार, 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले के लिए दुबई में इकट्ठा हैं. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले शोएब अख्तर के एक बयान ने तहलका मचा दिया, जिसमें वे भारत के अगले क्रिकेट स्टार के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं. Shoaib Akhtar predicts next rising star of Indian Cricket.

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी महामुकाबले से चंद घंटों पहले शोएब अख्तर ने बड़ा धमाका कर दिया है. शोएब ने भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा होंगे. शोएब ने कहा कि उन्होंने अभिषेक का शतक देखा और उन्हें खुशी है कि वे इस दौर में क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. 

शोएब ने एक्स (ट्विटर) पर अपने वीडियो में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस एरा में पैदा नहीं हुआ, क्योंकि अभिषेक जैसे खिलाड़ी आजकल खेल रहे हैं. मैंने इनका शतक देखा, यह लाजबाव और अद्भुत थी. मैंने इनको सलाह भी दी कि अपनी स्ट्रेंथ को मत खोना और उनके साथ दोस्ती बढ़ाओ जो आआपसे बेहतर हों.”

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने टी20 मैच में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर तहलका मचा दिया था. अभिषेक का टी20 कैरियर आईपीएल में चमक जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी धाकड़ खेल बल्लेबाजी की थी. शोएब अख्तर ने उसी वीडियो में आगे कहा, “मैं अभिषेक को आने वाले समय के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ. अभिषेक तू आगे जा और दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे. अच्छे बनो.” अख्तर ने आगे कहा आप ध्यान रखिये अभिषेक आने वाले समय में भारत के राइजिंग स्टार हैं. Shoaib Akhtar predicts next rising star of Indian Cricket.

खैर, टी20 का खुमार आने में अभी पूरे एक महीने बाकी हैं. इससे पहले आज रविवार 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान महामुकाबले के लिए दुबई में मैदान पर उतर रहे हैं. जहां टीम इंडिया ग्रुप ए का पहला मुकाबला बांग्लादेश से जीतकर आत्मविश्वास से फुल है, वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड से मैच हारकर ग्रुप में सबसे नीचे है. यह मैच भारत जीतकर सेमीफाइनल की राह पूरी तरह पक्का कर लेगा और अगर पाकिस्तान हारा तो उसे लगभग बाहर का रास्ता खुलता दिखाई देगा. ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला काटों भरा ही होने वाला है.

इसे भी पढ़ें: India vs Pakistan: हेड टू हेड रिकॉर्ड, भारत ने कई बार पाकिस्तान को चटाई है धूल, इतिहास गवाह है

इसे भी पढ़ें: IND vs PAK: इस भारतीय खिलाड़ी के लिए खास होगा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला, 10 साल बाद होगी वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >