बेबसी का आलम! पाकिस्तान की लीग छोड़ IPL खेलने आया खिलाड़ी, जले-भुने पीसीबी ने भेज दिया नोटिस

IND vs PAK: IPL और पाकिस्तान की PSL में इस बार तारीखों को लेकर टकराव है. इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को लीगल नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने पीएसएल की आईपीएल को तरजीह दी है. IPL vs PSL.

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट की सफलता से पाकिस्तान को धक्का लगना स्वाभाविक है. लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान पर भारत को तरजीह देकर उसकी ईर्ष्या को बढ़ाने का काम किया है. पाकिस्तान की क्रिकेट लीग PSL को धता बताते हुए खिलाड़ी ने IPL को चुनने का फैसला किया है. इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) को अनुबंध उल्लंघन के मामले में कानूनी नोटिस जारी किया है. बॉश, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, को 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’ के 10वें चरण में डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था.

हालांकि, इस महीने की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक प्रमुख फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह कॉर्बिन बॉश को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इससे पीसीबी ने आपत्ति जताई है, क्योंकि बॉश पहले ही पीएसएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध थे. इस कांट्रैक्ट उल्लंघन के चलते पीसीबी ने उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें बॉश से उनके पेशेवर और अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धताओं से हटने के कदम को उचित ठहराने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है. IPL vs PSL.

पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके इस तरह हटने के परिणामों के बारे में भी सूचित किया है और एक निश्चित समय सीमा के भीतर जवाब देने के लिए कहा है. कॉर्बिन बॉश को 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पीएसएल प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, अब बॉश ने आईपीएल में खेलने के कारण पीएसएल से हटने का फैसला किया है.

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल नीलामी में जिन विदेशी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था, उनमें से कई ने बाद में पीएसएल के लिए करार किया था, जिसमें कॉर्बिन बॉश भी शामिल थे. पीसीबी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और अब बॉश के जवाब का इंतजार कर रहा है. यदि बॉश अपने कदम को उचित नहीं ठहरा पाते हैं, तो पीसीबी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है.

यह पहली बार है जब पीएसएल की विंडो आईपीएल के साथ टकरा रही है. पीएसएल के 2016 में शुरू होने के बाद से अब तक इसकी विंडो हर साल फरवरी-मार्च में तय होती थी. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण इस बार पीसीबी को पीएसएल की विंडो को अप्रैल-मई के लिए स्थानांतरित करना पड़ा है. पाकिस्तान की पीएसएल भारत के आईपीएल के कुछ मैचों के साथ टकरा रही है. आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा, जबकि पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी.

IPL 2025: शुरुआत से पहले ही KKR को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

IML 2025: भारत बना चैंपियन, सचिन की टीम ने किया कमाल, 50,000 दर्शक बनें गवाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >